Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1780505651 0850e1053782591db4f9 1
खबर छत्तीसगढ़

जल संरक्षण और हरियाली की मिसाल बना कांकेर

Editor Editor
June 3, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

मोर गांव-मोर पानी’ अभियान बदल रहा ग्रामीण तस्वीर

रायपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर बस्तर कांकेर जिला पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के कारण विशेष पहचान बना रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन ने जिले के ग्रामीण अंचलों की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिले में बीते वर्षों के दौरान शासकीय परिसरों, तालाबों की मेड़ों और प्रमुख सड़कों के किनारे बड़े पैमाने पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस वर्ष प्रशासन ने केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर पौधों के संरक्षण और उनकी जीवित रहने की दर बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इसका सकारात्मक असर भी दिखाई देने लगा है।

जल संरक्षण के क्षेत्र में कांकेर ने प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान के तहत जिले में भूजल स्तर सुधारने के लिए 11,495 जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इनमें 2,597 आजीविका डबरी का निर्माण शामिल है, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके अलावा मिनी परकोलेशन टैंक, चेक डैम, गैबियन संरचना, रिचार्ज पिट, सोक पिट और तालाब गहरीकरण जैसे कार्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता को मजबूत किया है।

इन प्रयासों का लाभ किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों को भी मिल रहा है। निजी भूमि पर निर्मित आजीविका डबरियों के आसपास आम, अमरूद और जामुन जैसे फलदार पौधों के रोपण से महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है। जल संरक्षण और हरियाली को साथ लेकर चल रहा कांकेर जिला आज पर्यावरणीय संतुलन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल बनकर उभर रहा है।

Tags:

Chhattisgarhraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1780484246 ee83a651e5512793a9fc 1
Previous

 ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

machhali palan 1
Next

मछली पालन ने ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Next
machhali palan 1
June 3, 2026

मछली पालन ने ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Previous
June 3, 2026

 ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

1780484246 ee83a651e5512793a9fc 1

Related Posts

1780497703 d0df3a090e0257e6f789 1

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

Editor Editor
June 3, 2026
machhali palan 1

मछली पालन ने ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Editor Editor
June 3, 2026
1780484246 ee83a651e5512793a9fc 1

 ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

Editor Editor
June 3, 2026
WhatsApp Image 2026 06 03 at 7.52.33 PM

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
June 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार