Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
seva setu
एक्सक्लूजिव

 विशेष लेख : सेवा सेतु – डिजिटल सुशासन की नई पहचान

Editor Editor
July 1, 2026 3 Mins Read
73 Views
0 Comments
  • जनता के द्वार- डिजिटल सरकार
  • अब 520 शासकीय सेवाएं घर बैठे एक क्लिक पर
  •     तेजबहादुर सिंह भुवाल, सहायक जनसंपर्क अधिकारी 

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” पोर्टल एक प्रभावी और अभिनव डिजिटल माध्यम के रूप में स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी fके डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करते हुए सेवा सेतु के माध्यम से अब नागरिकों को अधिकांश शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ई-डिस्ट्रिक्ट से सेवा सेतु तक का सफर:
पूर्व में राज्य में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को केवल 86 शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था का विस्तार कर इसे “सेवा सेतु” के रूप में विकसित किया गया। आज यह पोर्टल 36 विभागों की 520 से अधिक शासकीय सेवाओं का एकीकृत डिजिटल मंच बन चुका है, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
इससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा आवेदन, ट्रैकिंग और सेवा प्राप्ति की पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है।

घर बैठे एक क्लिक में 520 शासकीय सेवाएं:
इस सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से घर बैठे ही विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल से समय, श्रम और धन की बचत होने के साथ-साथ सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ी है।

सेवा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध श्रेणीवार 520 प्रमुख सेवाओं में शामिल हैं—
•    व्यवसाय, उद्योग एवं वाणिज्यिक सेवाएं -106
•    लाइसेंस, परमिट एवं विनियामक सेवाएं – 85
•    सामाजिक कल्याण, पेंशन एवं वित्तीय सहायता सेवाएं -65
•    शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक सेवाएं- 58
•    भूमि, संपत्ति एवं राजस्व सेवाएं- 37
•    व्यक्तिगत पहचान एवं प्रमाण पत्र सेवाएं- 35
•    शासकीय अनुमोदन, अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति सेवाएं 31
•    जन शिकायत, सुरक्षा एवं विधिक सेवाएं- 25
•    रोजगार, कौशल एवं श्रम सेवाएं- 19
•    केंद्र सरकार की सेवा-19
•    भुगतान, कर एवं वित्तीय लेनदेन सेवाएं-18
•    कृषि, ग्रामीण एवं आजीविका सेवाएं-15
•    स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं-7

शासकीय प्रमुख सेवाएं-
•    जाति प्रमाण पत्र
•    आय प्रमाण पत्र
•    निवास प्रमाण पत्र
•    विवाह प्रमाण पत्र
•    राशन कार्ड संबंधी सेवाएं
•    पेंशन योजनाएं
•    नाम परिवर्तन सेवा
•    व्यापार लाइसेंस
•    विभिन्न विभागों की अन्य नागरिक सेवाएं

ग्राम पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं का विस्तार:
सेवा सेतु को केवल एक ऑनलाइन पोर्टल तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसकी पहुंच प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके प्रभावी संचालन हेतु पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों तथा संबंधित विभागीय कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना है। पंचायत स्तर पर सेवा सेतु केंद्रों को जनसुविधा का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी डिजिटल सेवाओं का समान लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय उपलब्धियां:
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब तक प्राप्त उपलब्धियां इसकी सफलता को प्रमाणित करती हैं—
•    36 विभागों की सेवाएं एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध।
•    520 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध।
•    39 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त।
•    95.9 प्रतिशत आवेदनों का सफल निराकरण।
•    16,700 से अधिक सेवा केंद्र नागरिकों की सुविधा के लिए संचालित।
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि सेवा सेतु नागरिकों के बीच एक विश्वसनीय, प्रभावी और पारदर्शी डिजिटल सेवा मंच के रूप में तेजी से स्थापित हो रहा है।

डिजिटल सुशासन की मजबूत पहल:
सेवा सेतु केवल एक पोर्टल नहीं, बल्कि “जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” की अवधारणा को साकार करने वाला सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से शासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम हुई है तथा सरकारी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनी हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बिना किसी अनावश्यक परेशानी के, समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके। सेवा सेतु इसी दिशा में डिजिटल सुशासन का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम साबित हो रहा है। 

Tags:

CG Government Services OnlineCG Sarkari Yojana 2026Chhattisgarhchhattisgarh newsCM Vishnu Deo SaiDigital India Chhattisgarhraipur newsSeva Setu CGSeva Setu Portal Registrationstate newsछत्तीसगढ़ सेवा सेतुडिजिटल छत्तीसगढ़सेवा सेतु पोर्टल

Share Article

Other Articles

खेती की नई तकनीक
Previous

विशेष लेख : नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति

Dhamtari district
Next

 धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात : खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

Next
Dhamtari district
July 1, 2026

 धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात : खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

Previous
July 1, 2026

विशेष लेख : नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति

खेती की नई तकनीक

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 19 at 3.48.46 PM

नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों को मिले संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 12.32.03 PM

रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल: हेल्प डेस्क से लेकर डिजिटल भुगतान तक, हर व्यवस्था हुई हाईटेक

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
vdfgsfsdfscs

PWD के ठेकेदार ध्यान दें: अब पुराने पोर्टल पर नहीं, GePNIC पर होंगे नए टेंडर

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार