Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1783689062 9ea6ce2feb562b31854f
खबर छत्तीसगढ़

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान

Editor Editor
July 10, 2026 One Min Read
38 Views
0 Comments

विधायक लता उसेंडी ने बड़ेकनेरा में वितरित की साइकिलें

रायपुर, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय तक उनकी पहुंच को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई है। इससे विद्यालय छोड़ने की दर (ड्रॉपआउट) में कमी आई है और बालिकाओं की नियमित उपस्थिति में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने विद्यालय परिसर में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदाई नाग, ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के सरपंच प्रकाश चुरूगिया, उपसरपंच सोहन पोयाम, हितेश झा, पार्षद सोनामणि पोयाम, पार्षद संतोष पात्र, ननकी वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल, प्रेमसिंह नाग, पूर्व जनपद सदस्य सुरेश देवांगन, केजूराम नेताम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1783688111 ba352948f94c20a0ec07
Previous

बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री नेताम

WhatsApp Image 2026 07 10 at 10.28.25 PM
Next

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

Next
WhatsApp Image 2026 07 10 at 10.28.25 PM
July 10, 2026

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

Previous
July 10, 2026

बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री नेताम

1783688111 ba352948f94c20a0ec07

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार