Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
PM Surya Ghar Yojana
खबर छत्तीसगढ़

बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच

Editor Editor
July 28, 2026 2 Mins Read
22 Views
0 Comments

5 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने हजारों रुपये की बचत, ग्रीन एनर्जी अपनाने की लोगों से की अपील

रायपुर, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
       सूरजपुर जिले के भैयाथान रोड निवासी यश अग्रवाल इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बने हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 05 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया है। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78,000रू. की सब्सिडी प्राप्त हुई, वहीं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही 30,000रू. की अतिरिक्त अनुदान राशि का भी लाभ मिला।
       अग्रवाल बताते हैं कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 6,000रू. आता था। सौर संयंत्र स्थापित होने के बाद बिजली बिल में भारी कमी आई है। अब प्रतिदिन उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग वे अपनी घरेलू आवश्यकताओं के लिए करते हैं तथा अतिरिक्त बिजली विद्युत ग्रिड के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराई जाती है।
         यश अग्रवाल गर्व के साथ कहते हैं, ‘एक समय था जब हम केवल बिजली के उपभोक्ता थे, लेकिन आज हम बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं।‘ उनके अनुसार यह योजना आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
        यश अग्रवाल ने जिले के अन्य नागरिकों से भी पीएम सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की अपील की है। उनका कहना है कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाकर न केवल बिजली खर्च कम किया जा सकता है, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIPM Surya Ghar Yojanaraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1785237825 d29d577fbbb010def0c7
Previous

आयुष शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम, जोड़ों के दर्द और वृद्धजन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

1785235419 7a63e6e9c57ec43d70d1 1
Next

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक ज्ञान और जैव विविधता के संरक्षण के लिए विशेष शोध परियोजना शुरू

Next
1785235419 7a63e6e9c57ec43d70d1 1
July 28, 2026

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक ज्ञान और जैव विविधता के संरक्षण के लिए विशेष शोध परियोजना शुरू

Previous
July 28, 2026

आयुष शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम, जोड़ों के दर्द और वृद्धजन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

1785237825 d29d577fbbb010def0c7

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार