Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1785237825 d29d577fbbb010def0c7
जोहार छत्तीसगढ़

आयुष शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम, जोड़ों के दर्द और वृद्धजन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

Editor Editor
July 28, 2026 One Min Read
48 Views
0 Comments

राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के तहत रघुनाथपुर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं वयोमित्र योजना का आयोजन

रायपुर,  छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने के उद्देश्य से  सूरजपुर जिला के ग्राम रघुनाथपुर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर तथा वयोमित्र योजना के तहत निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. कीर्ति एवं श्री झूलसिंह कंवर (एमपीडब्ल्यू) ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। विशेष रूप से हड्डी एवं जोड़ों के दर्द, गठिया, मांसपेशियों से संबंधित विकारों तथा वृद्धजनों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त लोगों का परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से योग, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि बढ़ती उम्र में नियमित व्यायाम, उचित खानपान और समय पर स्वास्थ्य जांच से जोड़ों एवं मांसपेशियों संबंधी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

शिविर में कुल 19 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उपस्थित लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित आयुष शिविरों की आवश्यकता पर भी बल दिया।

राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सुलभ, किफायती और पारंपरिक चिकित्सा आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है, जिससे विशेषकर वृद्धजनों और अस्थि-जोड़ संबंधी समस्याओं से पीडि़त लोगों को स्थानीय स्तर पर राहत मिल सके।

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 07 28 at 3.17.06 PM
Previous

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

PM Surya Ghar Yojana
Next

बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच

Next
PM Surya Ghar Yojana
July 28, 2026

बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच

Previous
July 28, 2026

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

WhatsApp Image 2026 07 28 at 3.17.06 PM

Related Posts

1795878174 a3020b27abf598bd2e88 1

राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रहा धमतरी का आमा तालाब, रामसर साइट बनाने की तैयारी

Editor Editor
November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.05.55 PM

जशपुर के कुंजारा में प्रदेश का पहला पंचायत आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू

Editor Editor
November 28, 2026
images 30 1

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.35 लाख मीट्रिक टन के पार

Editor Editor
November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.18.49 PM

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस: स्थानीय बोली में शिक्षा से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा – ओपी चौधरी

Editor Editor
November 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार