Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 08 07 at 3.32.19 PM
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में श्रमिक कल्याण के ढाई साल: सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की नई मिसाल

Editor Editor
August 7, 2026 3 Mins Read
29 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षों के दौरान श्रम विभाग ने श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने श्रमिक कल्याण को केवल योजनाओं तक सीमित न रखकर सुशासन, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार से जोड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

सुगम और पारदर्शी हुईं योजनाएं

राज्य में संगठित, असंगठित और निर्माण श्रमिकों के हितों के संरक्षण के लिए विभिन्न श्रम कल्याण मंडलों के माध्यम से 67 कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ को सुगम बनाने के लिए श्रम विभाग ने यूजर-फ्रेंडली वेबसाइट shramvjayate.ch.gov.in और ‘श्रमेव जयते’ मोबाइल ऐप विकसित किया है। इसके माध्यम से श्रमिक अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

प्रशासनिक विस्तार और रोजगार के अवसर

श्रमिक अधिकारों को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के सभी 33 जिलों में श्रम कार्यालयों का संचालन सुनिश्चित किया गया है।

इसके साथ ही, श्रम कानूनों में कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • दुकानों एवं स्थापना अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन
  • फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉईडेंट (FTE) की व्यवस्था
  • महिला श्रमिकों के लिए रात्रिकालीन कार्य की सुविधा
  • फैक्ट्री लाइसेंस की अवधि में वृद्धि

17.82 लाख से अधिक श्रमिक लाभान्वित

श्रम विभाग की उपलब्धियों में पंजीयन और हितलाभ वितरण सबसे उल्लेखनीय रहा है:

  • 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2026 के बीच लगभग 12.65 लाख नए श्रमिकों का पंजीयन किया गया।
  • विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 17.82 लाख श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।
  • इन योजनाओं के तहत लगभग 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई, जिसमें निर्माण श्रमिकों को लगभग 780 करोड़ रुपये और असंगठित श्रमिकों को लगभग 187 करोड़ रुपये की सहायता शामिल है।
  • लाभ वितरण में पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली लागू की गई है।

दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच और सामाजिक सुरक्षा

  • मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र को 24 घंटे और सातों दिन संचालित किया जा रहा है। राज्यभर में मोबाइल शिविर आयोजित कर लाखों श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत आवास सहायता राशि को बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया गया है।
  • मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, और बच्चों के लिए शिक्षा व छात्रवृत्ति योजनाओं से हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।

महिलाओं और बच्चों के कल्याण पर विशेष जोर

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र की 1.60 लाख से अधिक महिला श्रमिकों को मातृत्व सहायता प्रदान की गई है।
  • शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • मेधावी शिक्षा सहायता और निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के जरिए श्रमिक परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारा जा रहा है।

पारदर्शी व्यवस्था, तकनीकी नवाचार और त्वरित सेवाओं के बलबूते छत्तीसगढ़ ने श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में एक नई राष्ट्रीय पहचान कायम की है। यह ढाई वर्ष की यात्रा केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि लाखों श्रमिक परिवारों के जीवन में आए विश्वास और समृद्धि की कहानी है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 08 06 at 7.31.16 PM
Previous

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

WhatsApp Image 2026 08 07 at 2.53.51 PM
Next

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

Next
WhatsApp Image 2026 08 07 at 2.53.51 PM
August 7, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

Previous
August 6, 2026

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

WhatsApp Image 2026 08 06 at 7.31.16 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 29 at 4.06.36 PM

सरगुजा में खुलेंगी फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.38.44 PM

स्वामी विशोकानंद भारती के ब्रह्मलीन होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया शोक

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.31.55 PM

अंबिकापुर के सरगंवा में बनेगा मिनी स्टेडियम, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

Editor Editor
November 29, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार