Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled design 4
खबर छत्तीसगढ़

महतारी वंदन की 30वीं किस्त से इंदरानी की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

Editor Editor
August 11, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

30वीं किस्त मिलने पर बोलीं इंदरानी-हमारे विष्णु भइया ने तिहार से पहले दिया उपहार

रायपुर, रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। बहनें जहां अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधने की तैयारी करती हैं, वहीं इस बार कबीरधाम जिले की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त भी खुशियों का एक खास उपहार लेकर आई है। रक्षाबंधन से ठीक पहले खाते में पहुंची एक हजार रुपये की राशि ने ग्राम राजानवागांव की इंदरानी मरकाम के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने की खुशी जाहिर करते हुए इंदरानी मरकाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आत्मीयता से ‘विष्णु भइया’ कहती हैं। वे कहती हैं कि हमारे विष्णु भइया ने रक्षाबंधन तिहार के पहले ही महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त हमारे खाते में डालकर हम बहनों को तोहफा दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद देती हूं।

इंदरानी के लिए यह राशि सिर्फ बैंक खाते में आई एक हजार रुपये की रकम नहीं, बल्कि अपनी छोटी-छोटी जरूरतें बिना किसी से मदद मांगे पूरी करने का भरोसा है। वे बताती हैं कि घर का जरूरी सामान लेना हो, बच्चों की छोटी जरूरतें पूरी करनी हों या अचानक कोई घरेलू खर्च सामने आए, महतारी वंदन की राशि काफी मददगार होती है। वे कहती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी किसी से पैसे मांगने पड़ते थे। अब हर महीने खाते में राशि आ जाती है, तो अपने जरूरी सामान के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इंदरानी की खुशी और बढ़ गई है। वे कहती हैं कि अब किसी खास दिन या त्यौहार का इंतजार नहीं करना पड़ता। हर महीने राशि आती है, इसलिए जरूरत के समय उसका उपयोग कर लेती हूं। अब तो हर महीना ही तिहार जैसा लगता है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में दी जाती है। नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी योगदान दे पा रही हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है। 

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Untitled design 3
Previous

महतारी वंदन योजना: सिलाई मशीन बना आत्मनिर्भरता का साधन

हर घर तिरंगा‘ 1
Next

हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को किया रवाना

Next
हर घर तिरंगा‘ 1
August 11, 2026

हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को किया रवाना

Previous
August 11, 2026

महतारी वंदन योजना: सिलाई मशीन बना आत्मनिर्भरता का साधन

Untitled design 3

Related Posts

1786789652 4ab4c1fd962838f07a77 3

पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Editor Editor
August 15, 2026
1786787257 80f2d04f7a118d0f73de

रायगढ़ के नगर वन को ऑक्सीजन हब और पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : ओपी चौधरी

Editor Editor
August 15, 2026
laxmi verma

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया ध्वजारोहण

Editor Editor
August 15, 2026
WhatsApp Image 2026 08 15 at 9.43.16 PM

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

Editor Editor
August 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार