Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
tiranga yatra 1 1
जोहार छत्तीसगढ़

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026 3 Mins Read
42 Views
0 Comments
  • भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश

रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को अम्बिकापुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की।  तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा थे। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, युवाओं और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भारत माता के जयकारों, वंदे मातरम् के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।

 तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के मल्टीपरपज स्कूल से हुआ। यात्रा महामाया चौक, घड़ी चौक और गांधी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों के बीच युवाओं तथा आम नागरिकों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लहराया तिरंगा*

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सम्मान की भावना को प्रदर्शित करे।

*देशभक्ति और भाईचारे का संदेश*

        गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।

       कलेक्टर अजीत वसंत ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे सभी नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इन आदर्शों और देश की आजादी के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को और मजबूत करना चाहिए।

*देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा अम्बिकापुर*

      तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से अम्बिकापुर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया। देशभक्ति गीतों ने वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।

*राष्ट्रीय एकता और अखंडता का लिया संकल्प*

       तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की रही सहभागिता*

        कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बनसिंह नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

*लखनपुर और केदमा में भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री*

        इससे पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल लखनपुर तथा उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केदमा में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां भी नागरिकों के साथ तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsrajesh agrawalstate newstiranga yatra

Share Article

Other Articles

rajesah agrawal 1
Previous

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

op chaudhri 1
Next

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Next
op chaudhri 1
August 13, 2026

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Previous
August 13, 2026

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

rajesah agrawal 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.35.16 PM

भारत पर्व में बस्तर की लोकसंस्कृति और विकास की झलक ने जीता दर्शकों का दिल

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.03.29 PM

धान खरीदी केंद्रों का खाद्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 8.37.43 PM

तखतपुर में 4.50 करोड़ से बनेगा नालंदा परिसर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.48.18 PM

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की पूजा, पक्षी घर का किया लोकार्पण

Editor Editor
November 17, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार