Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 08 15 at 10.04.42 AM
खबर छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
August 15, 2026 3 Mins Read
2 Views
0 Comments

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की भागीदारी रेखांकित करते हुए बस्तर में शांति बहाली, एआई मिशन, किसान समृद्धि और युवाओं के रोजगार से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं।

‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने बेटियों की सुविधा और सम्मान के लिए ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का ऐलान किया। इसके तहत प्रदेश के 6,671 शासकीय विद्यालयों में छात्राओं के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

बस्तर में शांति और नवनिर्माण का दौर

  • माओवाद पर ऐतिहासिक सफलता: बस्तर अब हिंसा के दौर से निकलकर विकास की राह पर है। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के जरिए 39 लाख से अधिक लोगों तक बुनियादी योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
  • शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र: बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू करने के साथ 36 नए स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। ओरछा और जगरगुंडा में ‘एजुकेशन सिटी’ विकसित की जा रही है।
  • आजीविका और कौशल विकास: बस्तर के 10 लाख परिवारों की आय वृद्धि के लिए ₹4,824 करोड़ की ‘आजीविका उन्नयन योजना’ और नेतानार से ‘सेवा डेरा’ अभियान की शुरुआत की गई है।

अन्नदाता की समृद्धि और सिंचाई विस्तार

  • धान का उच्चतम मूल्य: किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी जारी है।
  • फसल विविधीकरण सहायता: धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का व मिलेट्स बोने पर ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत ₹15,000 प्रति एकड़ की आदान सहायता।
  • ₹11,000 करोड़ से अधिक की सिंचाई योजनाएं: ‘सिकासार-कोडार नहर लिंकिंग परियोजना’ (₹3,047 करोड़) और इंद्रावती नदी पर मटनार व देउरगांव बैराज (₹2,000 करोड़) से 32,000 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी।

₹500 करोड़ का ‘छत्तीसगढ़ AI मिशन’ और रोजगार

  • भविष्य की तकनीक: ₹500 करोड़ की लागत से ‘छत्तीसगढ़ राज्य AI मिशन’ को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 100 एआई डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और देश का पहला एआई एसईजेड (AI SEZ) स्थापित होगा।
  • सरकारी भर्तियां: पुलिस में 7,000 पद, शिक्षकों के 3,946 पद और बिजली कंपनियों में 1,235 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी।
  • अग्निवीरों को 10% आरक्षण: सैन्य सेवा पूरी करने वाले राज्य के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी सीधी भर्ती में 10% आरक्षण देने का निर्णय।
  • प्रतियोगी परीक्षा सहायता: NEET, JEE, UPSC, CGPSC की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटितिव एक्जाम योजना’ की शुरुआत।

महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण

  • महतारी वंदन योजना: 70 लाख महिलाओं के खाते में अब तक ₹19,444 करोड़ की राशि ट्रांसफर। राज्य में 13.85 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनीं।
  • आवास योजना: प्रदेश में 24 लाख 50 हजार पीएम आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जहां प्रतिदिन औसतन 1,600 पक्के मकान बन रहे हैं।

संस्कृति, खेल और पर्यटन

  • लोकगायिका पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई की याद में ‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के निर्माण की घोषणा।
  • राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को डीएसपी पद पर पदोन्नति और ₹30 लाख की सम्मान राशि देने का निर्णय।
  • चित्रकोट को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन (टेंट सिटी) और सिरपुर को विश्व धरोहर मानकों के अनुरूप विकसित करने का संकल्प।

Tags:

#raipurChhattisgarhCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 08 15 at 10.55.28 AM 1
Previous

स्वतंत्रता दिवस पर सरकार का बड़ा रोडमैप; बस्तर के नवनिर्माण, AI मिशन और रोजगार के लिए की गईं ऐतिहासिक घोषणाएं

1786777212 d66a9190d02aaa9a8a97
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

Next
1786777212 d66a9190d02aaa9a8a97
August 15, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

Previous
August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर सरकार का बड़ा रोडमैप; बस्तर के नवनिर्माण, AI मिशन और रोजगार के लिए की गईं ऐतिहासिक घोषणाएं

WhatsApp Image 2026 08 15 at 10.55.28 AM 1

Related Posts

1786775079 71a50431f1e1f310a198

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया

Editor Editor
August 15, 2026
1786777212 d66a9190d02aaa9a8a97

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

Editor Editor
August 15, 2026
WhatsApp Image 2026 08 15 at 10.55.28 AM 1

स्वतंत्रता दिवस पर सरकार का बड़ा रोडमैप; बस्तर के नवनिर्माण, AI मिशन और रोजगार के लिए की गईं ऐतिहासिक घोषणाएं

Editor Editor
August 15, 2026
1786714009 27537eb184674470e4cf

स्वच्छता के प्रति आदिम जाति विभाग का उल्लेखनीय पहल

Editor Editor
August 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार