Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 24 at 5.17.51 PM
खबर छत्तीसगढ़

सुकमा के जंगल में बाघ की मौजूदगी के संकेत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Editor Editor
September 24, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

रायपुर, सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद इलाके में बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत मिले हैं। घटनास्थल पर वन विभाग, पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर जांच की। मौके पर बाघ के संभावित पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग ने आसपास के जंगलों में निगरानी बढ़ा दी है।

इन इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता

डीएफओ अक्षय भोंसले के नेतृत्व में वन अमला बाघ की संभावित आवाजाही वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है। कोयाबेकुर, नीलावरम, फूलबगड़ी और केरलपाल पंचायत समेत आसपास के वन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

वन विभाग की टीमें संभावित प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई जा रही है, वहीं बाघ की गतिविधियों की पुष्टि और निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

शाम के बाद जंगल जाने से बचने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम 4 बजे के बाद जंगल में जाने से बचने की अपील की है। जरूरी होने पर समूह में जाने की सलाह दी गई है। अगर बाघ दिखाई देता है तो उसके पास जाने, पीछा करने, भीड़ लगाने या उसे भगाने की कोशिश नहीं करने को कहा गया है।

विभाग ने ग्रामीणों से बाघ की गतिविधि या किसी संदिग्ध घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है। साथ ही बिना पुष्टि के फोटो, वीडियो या किसी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने को कहा गया है।

मवेशी की मौत की पुष्टि के बाद मिलेगा मुआवजा

वन विभाग के मुताबिक, जांच में अगर मवेशी की मौत बाघ के हमले से होने की पुष्टि होती है तो पात्र पशुपालक को शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी जानकारी को तत्काल वन अमले तक पहुंचाने की अपील की है।

Tags:

Chhattisgarh ForestForest DepartmentSukma NewsTiger AlertTiger MovementWildlife News

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 24 at 5.16.38 PM
Previous

0.20 हेक्टेयर के तालाब से गांधीराम ने बदली किस्मत, मछली पालन से सालाना 8 लाख तक मुनाफा

WhatsApp Image 2026 09 24 at 6.12.17 PM 1
Next

छत्तीसगढ़ में 99.34% ग्रामीण परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, राष्ट्रीय औसत से आगे

Next
WhatsApp Image 2026 09 24 at 6.12.17 PM 1
September 24, 2026

छत्तीसगढ़ में 99.34% ग्रामीण परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, राष्ट्रीय औसत से आगे

Previous
September 24, 2026

0.20 हेक्टेयर के तालाब से गांधीराम ने बदली किस्मत, मछली पालन से सालाना 8 लाख तक मुनाफा

WhatsApp Image 2026 09 24 at 5.16.38 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 24 at 10.13.18 PM

लोरमी में ‘सेवा के रंग’ से सजा विकसित भारत का संदेश, बेटियों ने रंगोली में दिखाए सपने

Editor Editor
September 24, 2026
WhatsApp Image 2026 09 24 at 10.10.53 PM

रियल एस्टेट सेक्टर बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का अहम हिस्सा: सीएम साय

Editor Editor
September 24, 2026
WhatsApp Image 2026 09 24 at 7.34.09 PM

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट्स के संचालन का बनेगा नया खाका, हर योजना की होगी SOP

Editor Editor
September 24, 2026
WhatsApp Image 2026 09 24 at 6.37.32 PM

कवर्धा में 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क, दोनों छोर पर दिखेगी शहर की सांस्कृतिक पहचान

Editor Editor
September 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार