Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 27 at 7.20.46 PM
जोहार छत्तीसगढ़

हर घर मुनगा अभियान पहुंचा राष्ट्रीय मंच तक, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया जिक्र

Editor Editor
September 27, 2026 2 Mins Read
48 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कुपोषण के खिलाफ शुरू की गई स्थानीय पहल ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने पोषण की चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय संसाधनों और जनभागीदारी को जोड़ने वाली इस पहल की सराहना की।

सितंबर महीने को प्रदेश में पोषण जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 सितंबर को ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य घर-घर मुनगा के पौधे पहुंचाने के साथ लोगों को इसके पोषण संबंधी फायदों के प्रति जागरूक करना है।

मुनगा यानी सहजन छत्तीसगढ़ में आसानी से उपलब्ध होने वाला पौधा है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कम देखभाल में तेजी से बढ़ने वाला यह पौधा भोजन में पोषण बढ़ाने के साथ औषधीय और पर्यावरणीय दृष्टि से भी उपयोगी माना जाता है। इसी स्थानीय उपलब्धता को देखते हुए राज्य सरकार ने मुनगा को पोषण अभियान से जोड़ा है।

अभियान में खास तौर पर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण पर ध्यान दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को अभियान से जोड़ा गया है, जहां पोषण जागरूकता के साथ परिवारों को मुनगा को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूलों और आम लोगों के घरों तक भी मुनगा के पौधे पहुंचाए जा रहे हैं।

‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा पौधों का वितरण किया जा चुका है। इनमें जशपुर में 1,62,271, कोरबा में 1,01,002, कबीरधाम में 75,776, सूरजपुर में 64,599, जांजगीर-चांपा में 57,653 और बालोद में 50,933 पौधों का वितरण शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए और वितरित किए गए हैं।

अभियान की खासियत यह है कि इसमें किसी महंगे या बाहरी संसाधन के बजाय स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध पौधे को पोषण का माध्यम बनाया गया है। घर के आंगन में लगाया गया एक मुनगा का पौधा जहां परिवार के भोजन में पोषण बढ़ा सकता है, वहीं यह लोगों को कुपोषण के खिलाफ जागरूक करने का जरिया भी बन रहा है।

राज्य सरकार इस पहल को केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं मान रही, बल्कि इसे पोषण जागरूकता, आंगनबाड़ी सेवाओं और सामुदायिक भागीदारी से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उल्लेख किए जाने से छत्तीसगढ़ की इस स्थानीय पहल को देशभर में पहचान मिली है।

Tags:

ChhattisgarhHar Ghar Mungamann ki baatMunga पौधाpm modiPoshan Abhiyan

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 27 at 7.03.37 PM
Previous

अरुण साव ने एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को दी बधाई

WhatsApp Image 2026 09 27 at 8.15.05 PM
Next

कुंगारपाल में वन मंत्री के साथ ग्रामीणों ने सुनी ‘मन की बात’

Next
WhatsApp Image 2026 09 27 at 8.15.05 PM
September 27, 2026

कुंगारपाल में वन मंत्री के साथ ग्रामीणों ने सुनी ‘मन की बात’

Previous
September 27, 2026

अरुण साव ने एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को दी बधाई

WhatsApp Image 2026 09 27 at 7.03.37 PM

Related Posts

cvcbfc

बाल विवाह के खिलाफ कल से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

Editor Editor
November 26, 2026
79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार