Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 29 at 12.33.41 PM
खबर छत्तीसगढ़

सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ, उद्योग विकास और एआई पर हुआ मंथन

Editor Editor
September 29, 2026 2 Mins Read
10 Views
0 Comments

रायपुर, राजधानी रायपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) छत्तीसगढ़ राज्य परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। “नवाचार एवं सतत औद्योगिक विकास द्वारा एमएसएमई का सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में पहले दिन 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, वित्तपोषण, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और औद्योगिक विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और आर्थिक विकास में छोटे उद्योगों, कारखानों और कार्यशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। एमएसएमई के विकास के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था, सुगम सड़क संपर्क और त्वरित स्वीकृतियां जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों में बेहतर कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति के केंद्र में एमएसएमई है और सरकार का प्रयास है कि बस्तर व सरगुजा जैसे क्षेत्रों के उद्यमियों को भी उद्योग स्थापना और संचालन से जुड़ी सुविधाएं तेजी से मिलें।

कॉन्क्लेव में एमएसएमई के वित्तपोषण और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष चर्चा हुई। एमएसएमई मंत्रालय के संयुक्त सचिव विनम्र मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर एमएसएमई क्षेत्र की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 से अब तक 7.3 करोड़ से अधिक उद्यम पंजीयन हो चुके हैं और क्रेडिट गारंटी योजना में एक करोड़ गारंटी का आंकड़ा पार किया जा चुका है। वहीं उद्योग संचालनालय के संचालक प्रभात मलिक ने राज्य में सिंगल-विंडो प्रणाली, समयबद्ध स्वीकृतियों और अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।

उद्योग प्रतिनिधियों ने स्वीकृतियों की समय-सीमा, निरीक्षण, भूमि आवंटन और विलंबित भुगतान जैसे व्यावहारिक मुद्दे उठाए। सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के चेयरमैन बजरंग गोयल ने एमएसएमई को राज्य की औद्योगिक मूल्य-श्रृंखला की रीढ़ बताया। वहीं सीआईआई एमएसएमई पैनल के संयोजक आदित्य मूंदड़ा ने तकनीक, वित्त और अनुपालन सुधार को एमएसएमई विकास के प्रमुख आधार बताया। कॉन्क्लेव से प्राप्त प्रमुख सुझावों को सीआईआई द्वारा राज्य शासन को सौंपा जाएगा।

कॉन्क्लेव में “एआई एडवांटेज” और “एसएमई से बड़े कॉर्पोरेट तक की यात्रा” जैसे विषयों पर भी सत्र आयोजित किए गए। दूसरे दिन एमएसएमई पेशेवरों के क्षमता निर्माण पर फोकस रहेगा। इसमें टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (टीपीएम) और “काइजेन विद एआई” के माध्यम से उपकरणों की दक्षता, उत्पादकता बढ़ाने और डाउनटाइम कम करने के व्यावहारिक उपायों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Tags:

CII ChhattisgarhCII MSME Conclave 2.0MSME Chhattisgarhउद्योग विकासएमएसएमईछत्तीसगढ़ समाचाररायपुर समाचारलखन लाल देवांगनविजय शर्मा

Share Article

Other Articles

dfac52ed ac4b 44d5 8c90 ad67a405eee5 1
Previous

तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, शिर्डी-त्र्यंबकेश्वर में करेंगे दर्शन

WhatsApp Image 2026 09 29 at 2.03.44 PM
Next

बदलते बस्तर की तस्वीर देखने पहुंचे दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स, नेतानार में देखी आत्मनिर्भरता की झलक

Next
WhatsApp Image 2026 09 29 at 2.03.44 PM
September 29, 2026

बदलते बस्तर की तस्वीर देखने पहुंचे दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स, नेतानार में देखी आत्मनिर्भरता की झलक

Previous
September 29, 2026

तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, शिर्डी-त्र्यंबकेश्वर में करेंगे दर्शन

dfac52ed ac4b 44d5 8c90 ad67a405eee5 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 01 at 8.24.22 PM

बस्तर की बदली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर दिखेगी, 41 इन्फ्लुएंसर ने देखा बदलाव

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.40.48 PM

जमीन पर बैठ बच्चों संग खेले अरुण साव, मिठाई-खिलौने पाकर खिल उठे नन्हों के चेहरे

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Editor Editor
October 1, 2026
IMG 20260411 WA0339bnth

छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

Editor Editor
October 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार