Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
IMG 20260411 WA0339bnth
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

Editor Editor
October 1, 2026 2 Mins Read
37 Views
0 Comments

बाल अधिकारों की समझ और संरक्षण के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित युवा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों में Post Graduate Diploma in Protection of Child Rights यानी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की कक्षाएं एक साथ शुरू की गईं। शुभारंभ के मौके पर सभी छह विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और संबंधित अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी हुई।

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने ऑनलाइन बैठक में शामिल होकर विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम शुरू होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए समाज में जागरूकता के साथ प्रशिक्षित मानव संसाधन की भी जरूरत है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी विश्वविद्यालयों, विद्यार्थियों और संबंधित संस्थानों को शुभकामनाएं दीं।

बाल अधिकारों पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और सचिव ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी साझा की।

छहों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भी बाल अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संस्थागत स्तर पर साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

‘रक्षक’ से तैयार होंगे प्रशिक्षित मानव संसाधन

‘रक्षक’ पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों से जुड़े विषयों की व्यापक समझ देना और इस क्षेत्र में संवेदनशील एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है। इसके जरिए बच्चों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और संस्थागत स्तर पर प्रभावी काम को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

इस पाठ्यक्रम की कक्षाएं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, आंजनेय विश्वविद्यालय और शंकराचार्य विश्वविद्यालय में शुरू हुई हैं। छह विश्वविद्यालयों की भागीदारी से बाल अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े प्रयासों को एक साझा मंच मिला है।

Tags:

Chhattisgarh UniversitiesChild protectionChild RightsHigher EducationLakshmi RajwadeRAKSHAK Course

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.14.16 PM
Previous

मार्च तक 100 पुल होंगे तैयार, PWD ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM
Next

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Next
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM
October 1, 2026

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Previous
October 1, 2026

मार्च तक 100 पुल होंगे तैयार, PWD ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.14.16 PM

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार