Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.45.25 PM
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में ओलंपियन्स संभालेंगे टीमों की कमान

Editor Editor
October 14, 2026 3 Mins Read
30 Views
0 Comments

छह फ्रेंचाइजी टीमों के प्रशिक्षक और खिलाड़ी घोषित, 21 अक्टूबर से रायपुर में होंगे मुकाबले

रायपुर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के मुख्य प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। लीग में भारतीय हॉकी के अनुभवी ओलंपियन मार्की खिलाड़ी के रूप में टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम शामिल हैं। इन अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने से प्रदेश के युवा हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतिदिन पहला मुकाबला शाम 5:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैचों के बीच मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे जियोहॉटस्टार पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच हॉकी इंडिया के अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में आयोजित होंगे।

अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उतरेंगी टीमें

लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमों को अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। न्यायधानी नाइट्स के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद रियाज होंगे और टीम के मार्की खिलाड़ी ओलंपियन सुरेंद्र कुमार हैं। मैनपाट टाइटन्स की जिम्मेदारी मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार संभालेंगे, जबकि प्रदीप मोर टीम के मार्की खिलाड़ी होंगे। चक्रधर चैंपियंस के मुख्य प्रशिक्षक अजितेश राय हैं और एस.वी. सुनील टीम का नेतृत्व मार्की खिलाड़ी के रूप में करेंगे। राजधानी रॉयल्स के मुख्य प्रशिक्षक राजेन्दर सिंह जूनियर होंगे और ललित कुमार उपाध्याय टीम के मार्की खिलाड़ी हैं।

इसी तरह संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के मुख्य प्रशिक्षक रजनीश मिश्रा होंगे और शमशेर सिंह टीम के मार्की खिलाड़ी रहेंगे। बैलाडीला बुल्स के मुख्य प्रशिक्षक देवेश चौहान हैं, जबकि चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम टीम के मार्की खिलाड़ी होंगे। अनुभवी प्रशिक्षकों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को खेल कौशल, रणनीति और बड़े मुकाबलों के दबाव से निपटने का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

छह फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में विभिन्न संस्थानों ने फ्रेंचाइजी के रूप में भागीदारी की है। चक्रधर चैंपियंस की फ्रेंचाइजी जिंदल स्टील लिमिटेड, न्यायधानी नाइट्स की साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), राजधानी रॉयल्स की श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड, मैनपाट टाइटन्स की छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड और बैलाडीला बुल्स की फ्रेंचाइजी एनएमडीसी लिमिटेड के पास है। इस भागीदारी से प्रदेश में हॉकी को प्रोत्साहन देने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के प्रयासों को समर्थन मिलेगा।

टीमों में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का मेल

लीग की सभी छह टीमों में ओलंपियन्स और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ छत्तीसगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है। न्यायधानी नाइट्स, मैनपाट टाइटन्स, चक्रधर चैंपियंस, राजधानी रॉयल्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के खिलाड़ी खिताब के लिए मैदान में उतरेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेलने, अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने का मंच मिलेगा। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग से राज्य में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने की उम्मीद है।

टीमों के मार्की खिलाड़ी और मुख्य प्रशिक्षक

टीममार्की खिलाड़ीमुख्य प्रशिक्षक
न्यायधानी नाइट्ससुरेंद्र कुमारमोहम्मद रियाज
मैनपाट टाइटन्सप्रदीप मोरअजय कुमार
चक्रधर चैंपियंसएस.वी. सुनीलअजितेश राय
राजधानी रॉयल्सललित कुमार उपाध्यायराजेन्दर सिंह जूनियर
संस्कारधानी स्ट्राइकर्सशमशेर सिंहरजनीश मिश्रा
बैलाडीला बुल्सचिंगलेनसाना सिंह कंगुजामदेवेश चौहान

Tags:

Chhattisgarh Hockey LeagueChhattisgarh Sports NewsHockey OlympiansIndian Hockeyraipur newsSurender Kumar

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.14.08 PM
Previous

विजय शर्मा ने कवर्धा में मां महामाया और मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.06.09 PM
Next

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नागरिकों से की मुलाकात, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

Next
WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.06.09 PM
October 14, 2026

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नागरिकों से की मुलाकात, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

Previous
October 14, 2026

विजय शर्मा ने कवर्धा में मां महामाया और मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.14.08 PM

Related Posts

1794576781 e79ffccb8d53009365da 1

स्कूलों में बनेंगे बाल प्रहरी क्लब, बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Editor Editor
November 13, 2026
images 1 1

छत्तीसगढ़ की प्रारूप मतदाता सूची जारी, 1.90 करोड़ मतदाता दर्ज

Editor Editor
November 13, 2026
1794562407 42168a89cc55115cf9a3 1

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों को मिली विकास की नई राह

Editor Editor
November 13, 2026
photo collage.png 4

जनजातीय महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण पर जोर

Editor Editor
November 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार