Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 1 1
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की प्रारूप मतदाता सूची जारी, 1.90 करोड़ मतदाता दर्ज

Editor Editor
November 13, 2026 2 Mins Read
10 Views
0 Comments

छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि सूची ऑनलाइन वोटर पोर्टल और ईसीआईनेट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।

प्रारूप सूची में 94 लाख 86 हजार 635 पुरुष, 95 लाख 31 हजार 721 महिला और 412 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में कुल 26 हजार 854 मतदान केंद्र हैं। इनमें 5,876 शहरी और 20,978 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

मतदाता ईसीआईनेट ऐप, वोटर पोर्टल या अपने मतदान केंद्र के बीएलओ के माध्यम से सूची में नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करके भी जानकारी ली जा सकती है।

यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो नए पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता है। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या अन्य विवरण में संशोधन, पता स्थानांतरण तथा नया ईपीआईसी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। प्रवासी भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6A निर्धारित है।

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इनका निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

इस पुनरीक्षण के तहत 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 2027 की आगामी अर्हता तिथियों 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष के पात्र होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकेंगे।

Tags:

chhattisgarh newsElection commissionElection UpdateElectoral Rollvoter listVoter Registration

Share Article

Other Articles

1794562407 42168a89cc55115cf9a3 1
Previous

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों को मिली विकास की नई राह

1794576781 e79ffccb8d53009365da 1
Next

स्कूलों में बनेंगे बाल प्रहरी क्लब, बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Next
1794576781 e79ffccb8d53009365da 1
November 13, 2026

स्कूलों में बनेंगे बाल प्रहरी क्लब, बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Previous
November 13, 2026

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों को मिली विकास की नई राह

1794562407 42168a89cc55115cf9a3 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.38.16 PM

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और कला की दिखी झलक

Editor Editor
November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.37.57 PM

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

Editor Editor
November 14, 2026
XVCVC

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 17 नवंबर को होने वाला वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

Editor Editor
November 14, 2026
images 36 2

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के जननायकों का रहा अहम योगदान

Editor Editor
November 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार