Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 24
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान, आनन्द पाण्डेय और घनश्याम साहू सम्मानित

Editor Editor
October 20, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से बढ़ा प्रदेश का गौरव, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ की कला और सांस्कृतिक प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली में 19 अक्टूबर को आयोजित संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह में जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को सम्मानित किया गया। डॉ. आनन्द पाण्डेय को रंगमंच में उत्कृष्ट अभिनय तथा घनश्याम साहू को विशिष्ट नाट्य लेखन और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में प्रभावशाली पटकथा लेखन के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. आनन्द पाण्डेय ने जशपुर जैसे सुदूर आदिवासी अंचल में रंगमंच की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अभिनय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के रंगकर्मियों के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर दूरस्थ क्षेत्रों से भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।

वहीं, सारंगढ़ के घनश्याम साहू ने नाट्य लेखन और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पटकथा लेखन के माध्यम से अपनी रचनात्मक पहचान स्थापित की है। उनकी लेखन प्रतिभा को मिला यह सम्मान प्रदेश की साहित्यिक, नाट्य और फिल्मी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नाटकों और फिल्मों के माध्यम से स्थानीय भाषा, जनजीवन और सामाजिक संवेदनाओं को अभिव्यक्ति देने वाले रचनाकारों के योगदान को इस सम्मान से नई पहचान मिली है।

संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है। छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत रंगमंचीय परंपरा और रचनात्मक क्षमता का परिचायक है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को कला, साहित्य, रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. आनन्द पाण्डेय और घनश्याम साहू को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कला, संस्कृति और सृजनशीलता की अनमोल विरासत से समृद्ध है। सुदूर वनांचलों और छोटे कस्बों से निकलकर कलाकारों का राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। दोनों कलाकारों की उपलब्धि युवा पीढ़ी, रंगकर्मियों, साहित्यकारों और सिनेमा से जुड़े रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने दोनों कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करती हैं। डॉ. आनन्द पाण्डेय और घनश्याम साहू को मिला यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि प्रदेश की कला साधना, सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक प्रतिभा का भी सम्मान है।

Tags:

Anand PandeyChhattisgarh Culturechhattisgarh newsGhanshyam SahuSangeet Natak AkademiUstad Bismillah Khan Yuva Puraskar

Share Article

Other Articles

photo collage.png 23
Previous

पिपरिया में दुर्गा उत्सव पंडालों में पहुंचे विजय शर्मा, की पूजा-अर्चना

WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM 1
Next

रावघाट तक पहुंचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next
WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM 1
October 20, 2026

रावघाट तक पहुंचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Previous
October 20, 2026

पिपरिया में दुर्गा उत्सव पंडालों में पहुंचे विजय शर्मा, की पूजा-अर्चना

photo collage.png 23

Related Posts

1792408019 e721e9ef618886aae3a1

साइबर अपराधों पर लगाम के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

Editor Editor
October 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सेवा सेतु से आसान हुआ सरकारी सेवाओं का लाभ, 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर

Editor Editor
October 20, 2026
WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM 1

रावघाट तक पहुंचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
October 20, 2026
photo collage.png 23

पिपरिया में दुर्गा उत्सव पंडालों में पहुंचे विजय शर्मा, की पूजा-अर्चना

Editor Editor
October 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार