Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 27 at 9.12.12 PM
खबर छत्तीसगढ़

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता: CM साय

Editor Editor
October 27, 2026 3 Mins Read
3 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और उनकी आय में वृद्धि करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने, किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को रायपुर के सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस में श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। किसानों को सुविधा देने और खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने 360 नए धान खरीदी केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और खरीदी केंद्रों पर भीड़ का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,800 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने और खेती को वर्षा पर निर्भरता से मुक्त करने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा, 1,500 पुरानी सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार के लिए करीब 2,800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर सिंचित रकबे में लगभग 76 हजार हेक्टेयर की वृद्धि होने की जानकारी दी गई। इंद्रावती नदी पर मटनार और देऊरगांव परियोजनाओं सहित अन्य सिंचाई योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक और कृषि नवाचार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 80 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में किसानों की खुशहाली से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने प्रगतिशील किसानों की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने से कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसानों को खेती के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री ने कृषि अनुसंधान, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मनहरण लाल पाण्डेय के योगदान को किया याद

समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि पाण्डेय का खेती-किसानी और सिंचाई सुविधाओं के विकास से गहरा जुड़ाव रहा। उनकी स्मृति में किसानों और समाजसेवियों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगतिशील किसानों का सम्मान कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करेगा और दूसरे किसानों को भी उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम को वन मंत्री केदार कश्यप ने भी संबोधित किया। उन्होंने मनहरण लाल पाण्डेय के सामाजिक योगदान को याद करते हुए किसानों के कल्याण और कृषि विकास से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया। समारोह में कर्मवीर सिंह, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, राम गर्ग, आलोक चंद्र ठाकुर, हर्षिता पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्मृति संस्थान के सदस्य और प्रदेशभर से आए किसान उपस्थित रहे।

Tags:

Agriculture NewsChhattisgarh Governmentchhattisgarh newsFarmers NewsPaddy Procurement 2026Vishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 27 at 9.12.54 PM
Previous

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस का मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

WhatsApp Image 2026 10 27 at 10.27.12 PM
Next

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की पहली जीत, राजधानी रॉयल्स को 4-2 से हराया

Next
WhatsApp Image 2026 10 27 at 10.27.12 PM
October 27, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की पहली जीत, राजधानी रॉयल्स को 4-2 से हराया

Previous
October 27, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस का मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

WhatsApp Image 2026 10 27 at 9.12.54 PM

Related Posts

TANKRAM VERMA

चक्रवाती तूफान को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका

Editor Editor
October 27, 2026
image 750x 65b1fb55ca4e3 1

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव

Editor Editor
October 27, 2026
2022111935050000001720221119350500000007202211193505678000

धान बेचने के लिए घर बैठे मिलेगा टोकन, ‘तुंहर टोकन’ एप से मिलेगी सुविधा

Editor Editor
October 27, 2026
WhatsApp Image 2026 10 27 at 7.35.01 PM

तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आय के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिली सहायता

Editor Editor
October 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार