Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
TANKRAM VERMA
जोहार छत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका

Editor Editor
October 27, 2026 2 Mins Read
28 Views
0 Comments

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने अधिकारियों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने जिला कलेक्टरों को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और प्रभावित लोगों तक जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता पहुंचाने की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के 1,769 संवेदनशील गांव चिन्हित

राज्य शासन ने संभावित आपदा के खतरे को देखते हुए प्रदेशभर में 1,769 संवेदनशील गांवों की पहचान की है। इनमें 12 अति संवेदनशील जिलों के 763 गांव शामिल हैं, जबकि शेष 21 जिलों में 1,006 संवेदनशील गांव चिन्हित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन को जर्जर और असुरक्षित मकानों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा जलाशयों के जलस्तर पर नियमित नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जलाशयों के जलस्तर पर रहेगी नजर

राजस्व मंत्री ने कहा कि संभावित आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए समय पर सूचना और पूर्व तैयारी जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जलाशयों से पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को 48 घंटे पहले सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही तेज हवाओं से नुकसान की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने पर जोर दिया गया है।

आपदा की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 1070

राज्य में आपदा संबंधी सूचनाएं प्राप्त करने और प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। मौसम संबंधी चेतावनियों और पूर्वानुमान की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ मोबाइल ऐप का भी उपयोग किया जा रहा है।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

मंत्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने, अनावश्यक जोखिम से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों को संभावित आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का जोर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति में प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर है।

Tags:

chhattisgarh newsChhattisgarh WeatherCyclone AlertDisaster ManagementHeavy Rain Alertraipur newstank ram verma

Share Article

Other Articles

image 750x 65b1fb55ca4e3 1
Previous

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव

up 1
Next

गंगा-यमुना की लहरों पर अब ‘हाईटेक’ सुरक्षा का पहरा: यूपी में नावों को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर, नाविकों के कल्याण और जल परिवहन के लिए बनेगी नई व्यवस्था

Next
up 1
October 28, 2026

गंगा-यमुना की लहरों पर अब ‘हाईटेक’ सुरक्षा का पहरा: यूपी में नावों को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर, नाविकों के कल्याण और जल परिवहन के लिए बनेगी नई व्यवस्था

Previous
October 27, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव

image 750x 65b1fb55ca4e3 1

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार