Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 3
जोहार छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक में दिखेगा 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों का दम, महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा

Editor Editor
November 6, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

लगातार तीसरे साल हो रहा आयोजन, 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

रायपुर,बस्तर में खेल प्रतिभाओं को पहचानने और युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक का उत्साह इस बार भी चरम पर है। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस खेल महाकुंभ में छह लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि इस बार महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कहीं अधिक है। कुल 6 लाख 492 पंजीकृत खिलाड़ियों में 3 लाख 83 हजार 94 महिलाएं और 2 लाख 18 हजार 398 पुरुष शामिल हैं।

बस्तर संभाग के सातों जिलों में खिलाड़ियों के इस उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया है। प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जा रही हैं। विकासखंड स्तर के मुकाबले 4 से 6 नवंबर तक, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 25 नवंबर तक और संभाग स्तरीय मुकाबले 7 से 11 दिसंबर तक होंगे।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पंजीयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक के पिछले दोनों आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तरवासियों की रचनात्मकता और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और शासन तथा जनता के बीच संबंध मजबूत करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

कांकेर जिला पंजीयन में सबसे आगे

पंजीयन के आंकड़ों में कांकेर जिला 1 लाख 23 हजार 216 खिलाड़ियों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं बस्तर जिले से 1 लाख 4 हजार 841, कोंडागांव से 85 हजार 584, सुकमा से 80 हजार 313, दंतेवाड़ा से 80 हजार 175, नारायणपुर से 63 हजार 506 और बीजापुर से 62 हजार 857 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों से 1 लाख 63 हजार 696 अधिक है।

11 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का हुनर

बस्तर ओलंपिक में कुल 11 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी शामिल हैं। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं जूनियर वर्ग में और बिना आयु सीमा के महिला-पुरुष खिलाड़ी सीनियर वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं।

विकासखंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर और जिला स्तर के विजेता संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रत्येक जिले से 410 विजेता खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं हॉकी और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले सीधे जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन की खास बात यह भी है कि नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी खेलों से जोड़ने के लिए विशेष अवसर दिया गया है। उन्हें विकासखंड और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल हुए बिना सीधे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की सुविधा मिलेगी। खेल विभाग ने नागरिकों और अभिभावकों से मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Tags:

arun saoBastar NewsBastar OlympicsChhattisgarh SportsSports TalentWomen Participation

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 06 at 5.23.40 PM
Previous

छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में युवा कलाकार प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय, मुख्यमंत्री ने लिखी पाती

WhatsApp Image 2026 11 06 at 9.31.32 PM
Next

कैशलेस इलाज की सुविधा से कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत, फेडरेशन ने CM साय का जताया आभार

Next
WhatsApp Image 2026 11 06 at 9.31.32 PM
November 6, 2026

कैशलेस इलाज की सुविधा से कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत, फेडरेशन ने CM साय का जताया आभार

Previous
November 6, 2026

छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में युवा कलाकार प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय, मुख्यमंत्री ने लिखी पाती

WhatsApp Image 2026 11 06 at 5.23.40 PM

Related Posts

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि 1

धमतरी मंडी में 9 नवंबर को वनोपज और औषधि उत्पादों की खरीदी-बिक्री रहेगी बंद

Editor Editor
November 7, 2026
images 30 1

धान खरीदी केंद्रों में मिलेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा, जन औषधि केंद्रों ने की पहल

Editor Editor
November 7, 2026
images 29 1

धमतरी में 15 नवंबर को अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए महा-मैराथन, विजेता को मिलेंगे 5001 रुपये

Editor Editor
November 7, 2026
TANKRAM VERMA

छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर लगेगी लगाम, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बनेगा नया कानून

Editor Editor
November 7, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार