Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.49.09 PM 1
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Editor Editor
November 26, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

54 हजार से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार, AI, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे नए क्षेत्रों में भी बढ़े निवेश के अवसर

रायपुर, छत्तीसगढ़ अब उद्योग और निवेश के नए हब के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। वहीं, राज्य को 8.85 लाख करोड़ रुपए के निवेश के 309 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों से आने वाले वर्षों में करीब 2 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने नवा रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।

मंत्री देवांगन ने बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2024-30, प्रशासनिक सुधारों और सिंगल विंडो व्यवस्था से प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। प्राप्त निवेश प्रस्तावों में 192 प्रोजेक्ट उन्नत चरण में हैं, 160 का क्रियान्वयन जारी है और 32 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि अब तक 24 जिलों में औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए 1,594 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी वितरित की है।

प्रदेश में अब पारंपरिक उद्योगों के साथ आधुनिक क्षेत्रों में भी निवेश बढ़ रहा है। पहली बार गारमेंट, चॉकलेट निर्माण, AI डेटा सेंटर पार्क, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्लोबल BPO, इंट्राओकुलर लेंस और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत हुई है। इसके अलावा राज्य में 2,700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जिनमें 1,500 से ज्यादा पिछले तीन वर्षों में शुरू हुए हैं।

निर्यात के मोर्चे पर भी छत्तीसगढ़ ने प्रगति दर्ज की है। उद्योग सचिव रजत कुमार के अनुसार, प्रदेश का निर्यात 2023-24 में 16,681 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 18,715 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानी निर्यात में 12.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 12 जिलों में 24 नए औद्योगिक क्षेत्र और पार्क भी विकसित किए गए हैं।

उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 25 विभागों की 210 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। ऑनलाइन लैंड मैनेजमेंट सिस्टम से 1,548 एकड़ भूमि का डिजिटल आवंटन किया गया है। वहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और जन विश्वास एक्ट जैसे सुधारों के जरिए उद्योगों से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ को निवेश अनुकूलता और औद्योगिक सुधारों के क्षेत्र में कई उपलब्धियां मिली हैं।

Tags:

Chhattisgarh Industrychhattisgarh newsEmployment GenerationExport GrowthIndustrial DevelopmentInvestment in ChhattisgarhLakhan Lal DewanganNawa RaipurNew IndustriesStartup Policy

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.34.32 PM
Previous

जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिली 55 हजार की मदद, मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए चेक

WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.52.28 PM 1
Next

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, बच्चों के इलाज से लेकर पढ़ाई तक की मदद का भरोसा

Next
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.52.28 PM 1
November 26, 2026

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, बच्चों के इलाज से लेकर पढ़ाई तक की मदद का भरोसा

Previous
November 26, 2026

जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिली 55 हजार की मदद, मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए चेक

WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.34.32 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 26 at 6.08.26 PM

अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.52.28 PM 1

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, बच्चों के इलाज से लेकर पढ़ाई तक की मदद का भरोसा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.34.32 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिली 55 हजार की मदद, मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए चेक

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 4.29.27 PM

गांवों में 23 हजार आजीविका डबरियों को मंजूरी

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार