Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.38.05 PM
जोहार छत्तीसगढ़

धान खरीदी पर सरकार की तीसरी आंख का पहरा, 40 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

Editor Editor
November 27, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

ICC कमांड ने जारी किए 1,362 अलर्ट, अवैध परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई; जब्ती में जशपुर सबसे आगे

रायपुर,छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध परिवहन, भंडारण और बिचौलियों के जरिए धान खपाने वालों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था ICC कमांड (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) की मदद ली जा रही है। इसकी निगरानी में अब तक प्रदेशभर में 40,453 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है। वहीं संदिग्ध गतिविधियों को लेकर 1,362 अलर्ट जारी किए गए हैं, जिनमें से 122 का निराकरण किया जा चुका है।

23 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार ICC कमांड के जरिए प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों और संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करना और अवैध तरीके से धान खपाने वालों की पहचान करना है। रिपोर्ट में 8 मिलों के भौतिक सत्यापन का भी उल्लेख किया गया है।

जशपुर में सबसे ज्यादा धान जब्त

जिला स्तर पर जब्ती की कार्रवाई में जशपुर 12,103 क्विंटल धान के साथ सबसे आगे है। इसके बाद महासमुंद में 6,150 क्विंटल और दुर्ग में 4,975 क्विंटल धान जब्त किया गया है। वहीं बलरामपुर में 2,982 क्विंटल, राजनांदगांव में 2,798 क्विंटल, रायगढ़ में 2,528 क्विंटल और कांकेर में 1,676 क्विंटल धान की जब्ती हुई है।

कांकेर में सबसे ज्यादा अलर्ट, कई जिलों में हुआ निराकरण

ICC कमांड की निगरानी में कांकेर जिले में सबसे ज्यादा 186 अलर्ट दर्ज किए गए हैं। राजनांदगांव में 146, बिलासपुर में 140, बेमेतरा में 119, कवर्धा में 107 और सूरजपुर में 100 अलर्ट जारी हुए हैं। वहीं बालोद में 89 में से 42, बलरामपुर में 76 में से 54, महासमुंद में 26 में से 20 और रायपुर में 6 में से 2 अलर्ट का निराकरण किया गया है। कोरिया जिले में दर्ज तीनों अलर्ट का निराकरण हो चुका है।

9 दिनों में 4.43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

26 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक धान खरीदी के नौवें दिन तक प्रदेश के 28.07 लाख पंजीकृत किसानों में से 91,746 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। इस दौरान कुल 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई है।

राज्य सरकार का कहना है कि ICC कमांड के जरिए तकनीक और प्रशासनिक समन्वय से खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है। अलर्ट के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच और धान जब्ती की कार्रवाई की जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचे और व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

Tags:

: Chhattisgarh Paddy Procurementchhattisgarh newsDhan Kharidi 2026ICC CommandIllegal Paddy TransportationJashpur NewsMSP ProcurementPaddy Seizureraipur news

Share Article

Other Articles

pioneer 20261030 205455 524d6338 1
Previous

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन खरीदी

Acupressure
Next

एक्यूप्रेशर सीखके आत्मनिर्भर बनत हें कॉलेज के नोनी मन

Next
Acupressure
November 27, 2026

एक्यूप्रेशर सीखके आत्मनिर्भर बनत हें कॉलेज के नोनी मन

Previous
November 27, 2026

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन खरीदी

pioneer 20261030 205455 524d6338 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.21.33 PM

पीएम-जनमन से सुखनी को मिला पक्का घर, महतारी वंदन से मिल रहा आर्थिक सहारा

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.21.36 PM

मोबाइल से टोकन लिया और 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचा किसान, डिजिटल सुविधा से आसान हुई खरीदी

Editor Editor
November 27, 2026
mRnmCJU94k8I3w3sfzBb 1

छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने की तैयारी, 30 नवंबर से घर-घर चलेगा सर्वे

Editor Editor
November 27, 2026
pioneer 20261030 205455 524d6338 1

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन खरीदी

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार