Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
mRnmCJU94k8I3w3sfzBb 1
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने की तैयारी, 30 नवंबर से घर-घर चलेगा सर्वे

Editor Editor
November 27, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

‘मिशन उल्लास 100’ के तहत 15 दिसंबर तक असाक्षरों की होगी पहचान, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर,छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने के लिए सरकार ने ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 में प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेशभर के गांवों और शहरी वार्डों में घर-घर जाकर सघन सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के शेष असाक्षर व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों और जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सर्वेक्षण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे। असाक्षरों की पहचान के लिए मतदाता सूची, राशन कार्ड, मनरेगा मस्टर रोल और पिछली साक्षरता महापरीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे शिक्षार्थियों की सूची का भी उपयोग किया जाएगा।

5 से 6 लोगों के समूह में लगेंगी साक्षरता कक्षाएं

चिन्हांकित असाक्षरों का विवरण मोबाइल एप में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद सुविधानुसार 5 से 6 शिक्षार्थियों के छोटे समूह बनाकर साक्षरता कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन केंद्रों में 200 घंटे का निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। अभियान में विद्यार्थियों के साथ एनसीसी, स्काउट, जनप्रतिनिधियों और पहले साक्षरता महापरीक्षा में सफल हो चुके नवसाक्षरों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैगलेस डे पर स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर स्कूलों में उल्लास आधारित नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। गांवों और मोहल्लों में जागरूकता नारों का दीवार लेखन भी कराया जाएगा। सर्वेक्षण का दायरा ईंट भट्ठों, निर्माण स्थलों, पलायन करने वाले परिवारों, दूरस्थ पारा-टोलों, जेलों और नक्सली पुनर्वास केंद्रों तक रखा गया है, ताकि कोई भी असाक्षर व्यक्ति छूट न जाए।

इस तारीख तक पूरा होगा अभियान का सर्वे और सत्यापन

मिशन उल्लास 100 के लिए चरणबद्ध समय-सारणी तय की गई है। 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक घर-घर सर्वेक्षण और असाक्षरों का चिन्हांकन होगा। 15 से 25 दिसंबर तक छूटे हुए परिवारों का सत्यापन, ग्रामसभा में सूची का सार्वजनिक वाचन और घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। वहीं 25 से 31 दिसंबर तक प्रत्येक गांव और वार्ड के 5 से 10 प्रतिशत घरों का रैंडम भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 31 दिसंबर से साक्षरता महापरीक्षा तक उल्लास केंद्रों में नियमित कक्षाएं और परीक्षा की तैयारी जारी रहेगी।

अभियान की निगरानी के लिए कलेक्टरों को साप्ताहिक बैठकों में सर्वेक्षण, साक्षरता कक्षाओं और महापरीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि जनभागीदारी के जरिए प्रदेश के शेष असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर राज्य बनाया जाए।

Tags:

Adult EducationChhattisgarh Education NewsChhattisgarh Literacy MissionLiteracy Campaign 2026Mission Ullas 100raipur newsUllas Nav Bharat Saksharta

Share Article

Other Articles

Acupressure
Previous

एक्यूप्रेशर सीखके आत्मनिर्भर बनत हें कॉलेज के नोनी मन

WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.21.36 PM
Next

मोबाइल से टोकन लिया और 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचा किसान, डिजिटल सुविधा से आसान हुई खरीदी

Next
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.21.36 PM
November 27, 2026

मोबाइल से टोकन लिया और 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचा किसान, डिजिटल सुविधा से आसान हुई खरीदी

Previous
November 27, 2026

एक्यूप्रेशर सीखके आत्मनिर्भर बनत हें कॉलेज के नोनी मन

Acupressure

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 27 at 4.28.16 PM

कंतेली खरीदी केंद्र में किसान ने बेचा 281 कट्टा धान, व्यवस्थाओं से जताई संतुष्टि

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 4.56.05 PM

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 19 श्रद्धालु बोधगया, सारनाथ और नालंदा के लिए रवाना

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.02.32 PM

कम उत्पादन वाले किसानों को मिलेगी अतिरिक्त सहायता, राज सोनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.21.33 PM

पीएम-जनमन से सुखनी को मिला पक्का घर, महतारी वंदन से मिल रहा आर्थिक सहारा

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार