Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.18.49 PM
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस: स्थानीय बोली में शिक्षा से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा – ओपी चौधरी

Editor Editor
November 28, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

वित्त मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री हुए समारोह में शामिल, 14 लेखकों की पुस्तकों का विमोचन और साहित्यकारों का सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस दौरान साहित्यकारों को सम्मानित किया गया और 14 लेखक-लेखिकाओं की पुस्तकों का विमोचन किया गया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्थानीय बोली-भाषाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत और पहचान हैं। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी मातृभाषा और स्थानीय बोली में होने से उनकी समझने की क्षमता, आत्मविश्वास और मौलिक प्रतिभा का बेहतर विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर केवल अच्छे अंक लाने का दबाव बनाने के बजाय उनकी रचनात्मकता और स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देना चाहिए।

मातृभाषा के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी बनें दक्ष

वित्त मंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की थी। शुरुआत में वे हिंदी और छत्तीसगढ़ी मिलाकर अपने विचार लिखते थे। धीरे-धीरे अभ्यास से हिंदी और अंग्रेजी में भी दक्षता हासिल की। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा का उपयोग मजबूरी में नहीं, बल्कि गर्व और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं का ज्ञान भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा और स्थानीय भाषा में देने को प्रोत्साहित किया गया है। बच्चों को स्वतंत्र रूप से सोचने, सवाल पूछने और अपनी कल्पनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिलना चाहिए।

छत्तीसगढ़ी हमारी संस्कृति और अस्मिता का हिस्सा : गजेन्द्र यादव

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, माटी और अस्मिता का अटूट हिस्सा है। राजभाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। नई पीढ़ी को अपनी भाषा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें सिक्किम की विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित समाचार पत्रों, बस्तरिया पत्र-पत्रिकाओं और छत्तीसगढ़ी साहित्य को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संस्कृति विभाग के सचिव भारतीदासन सहित साहित्यकार, लेखक, कवि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

chhattisgarh newsChhattisgarhi LanguageChhattisgarhi Rajbhasha Diwasgajendra yadavOP Choudharyraipur news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.33.09 PM
Previous

जशपुर में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

images 30 1
Next

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.35 लाख मीट्रिक टन के पार

Next
images 30 1
November 28, 2026

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.35 लाख मीट्रिक टन के पार

Previous
November 28, 2026

जशपुर में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.33.09 PM

Related Posts

1795878174 a3020b27abf598bd2e88 1

राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रहा धमतरी का आमा तालाब, रामसर साइट बनाने की तैयारी

Editor Editor
November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.05.55 PM

जशपुर के कुंजारा में प्रदेश का पहला पंचायत आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू

Editor Editor
November 28, 2026
images 30 1

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.35 लाख मीट्रिक टन के पार

Editor Editor
November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 7.33.09 PM

जशपुर में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

Editor Editor
November 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार