Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.38.44 PM
जोहार छत्तीसगढ़

स्वामी विशोकानंद भारती के ब्रह्मलीन होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया शोक

Editor Editor
November 29, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

कहा- सनातन धर्म और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति, राजिम कुंभ में मिलता था महाराज का सानिध्य

रायपुर। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को सनातन धर्म और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज 74 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में ब्रह्मलीन हुए।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, वैदिक संस्कृति के संरक्षण और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका तपस्वी जीवन, त्याग, सादगी और आध्यात्मिक ज्ञान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने महाराज के छत्तीसगढ़ से जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वे प्रतिवर्ष राजिम कुंभ में शामिल होकर श्रद्धालुओं को अपना सानिध्य और आशीर्वाद प्रदान करते थे। उनकी अमृतवाणी और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से प्रदेश के श्रद्धालु लाभान्वित होते रहे। राजिम कुंभ की गरिमा बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

स्वामी विशोकानंद भारती महाराज भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रमुख संवाहक थे। वे काशी के गोविंद मठ की आचार्य परंपरा के छठवें संत थे। वर्ष 2014 में उनका आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक हुआ था। उन्होंने हरिद्वार, बीकानेर और गुजरात स्थित आश्रमों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के साथ वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने में भी योगदान दिया।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान राजीव लोचन और भगवान भोलेनाथ से दिवंगत संत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महाराज की शिक्षाएं और आध्यात्मिक विरासत सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

Tags:

chhattisgarh newsChhattisgarh tourismMahamandaleshwarrajesh agrawalRajim KumbhReligious NewsSanatan DharmaSpiritualitySwami Vishokanand Bharti

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.31.55 PM
Previous

अंबिकापुर के सरगंवा में बनेगा मिनी स्टेडियम, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM
Next

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

Next
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM
November 29, 2026

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

Previous
November 29, 2026

अंबिकापुर के सरगंवा में बनेगा मिनी स्टेडियम, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.31.55 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.31.55 PM

अंबिकापुर के सरगंवा में बनेगा मिनी स्टेडियम, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

Editor Editor
November 29, 2026
1788252930 adeda7d29ab074b351aa 1

छत्तीसगढ़ में 30 नवंबर से मातृ पोषण जनसंचार अभियान की शुरुआत

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 11.03.02 PM

चीक समाज के भवन के लिए 50 लाख, महतारी सदन को 30 लाख रुपये की घोषणा

Editor Editor
November 29, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार