Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 29 at 4.06.36 PM
जोहार छत्तीसगढ़

सरगुजा में खुलेंगी फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां

Editor Editor
November 29, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा ओलंपिक के समापन पर की घोषणा, 4.16 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

रायपुर। सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संभाग में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के समापन समारोह में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन अकादमियों के माध्यम से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त मंच बन रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए 4 लाख 16 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया, जबकि पिछले संस्करण में यह संख्या करीब साढ़े तीन लाख थी। प्रतियोगिता में बालिकाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक रही। तीन दिनों तक 11 खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है। नवा रायपुर और जशपुर में तीरंदाजी अकादमी, बस्तर में आवासीय खेल अकादमी और वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने भी खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अनुराग सिंहदेव, रामसेवक पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Tags:

ambikapur newsBadmintonchhattisgarh newsFootball AcademyKabaddiSports AcademySports DevelopmentSurguja NewsSurguja Olympics 2026Vishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM
Previous

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

Previous
November 29, 2026

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.45.35 PM

जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट, अप्रैल 2027 में होगा प्रक्षेपण

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.38.44 PM

स्वामी विशोकानंद भारती के ब्रह्मलीन होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया शोक

Editor Editor
November 29, 2026
WhatsApp Image 2026 11 29 at 3.31.55 PM

अंबिकापुर के सरगंवा में बनेगा मिनी स्टेडियम, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

Editor Editor
November 29, 2026
1788252930 adeda7d29ab074b351aa 1

छत्तीसगढ़ में 30 नवंबर से मातृ पोषण जनसंचार अभियान की शुरुआत

Editor Editor
November 29, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार