Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 22T174013.866
खबर छत्तीसगढ़

अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: CM साय

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 22, 2025 2 Mins Read
90 Views
0 Comments

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित पांच स्टेशन शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर स्टेशन से कार्यक्रम में जुड़े और इसे विकसित भारत की नई तस्वीर बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों को परिवार मानते हुए निरंतर सेवा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प देश में आधुनिकता और समृद्धि के युग का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर स्टेशन का पुनर्विकास, छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जशपुर को रेल नेटवर्क से जोड़ने के प्रयास भी जारी हैं।

अम्बिकापुर स्टेशन को 6 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है। स्टेशन पर चौड़ा सर्कुलेटिंग एरिया, सुंदर प्रवेश द्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, वीआईपी कक्ष, छायादार प्लेटफॉर्म शेड, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, रैम्प, टैक्टाइल टाइल्स, सीसीटीवी, डिजिटल डिस्प्ले, कोच इंडिकेशन बोर्ड और हाई मास्ट लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज और सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र बने हैं। यह स्टेशन न केवल यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि सरगुजा की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और सरगुजा अंचल के नागरिक उपस्थित थे। अम्बिकापुर स्टेशन का यह नया स्वरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य की ओर अग्रसर करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur news

Share Article

Other Articles

ambikapur
Previous

पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन

IMG 20250522 WA0060 780x470 1
Next

भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम साय,महतारी सदन का कियाभूमि पूजन

Next
IMG 20250522 WA0060 780x470 1
May 22, 2025

भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम साय,महतारी सदन का कियाभूमि पूजन

Previous
May 22, 2025

पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन

ambikapur

Related Posts

mantri 1

नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली

Editor Editor
February 27, 2026
cg 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन

Editor Editor
February 27, 2026
fgfgy 1

राज्यपाल के गोद ग्राम पंचायत बिजली के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

Editor Editor
February 27, 2026
i7iuiuu 1

स्व सहायता समूह द्वारा ‘आशा बिहान बाजार’ की शुरुआत

Editor Editor
February 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार