Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
IMG 20250522 WA0060 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम साय,महतारी सदन का कियाभूमि पूजन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 22, 2025 2 Mins Read
161 Views
0 Comments

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बुधवार को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम दोकड़ा में श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर प्रांगण में 24 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके धार्मिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव के लोग धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, यह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

गौरतलब है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निरंतर निकाली जा रही है। इसकी शुरुआत ग्रामवासी पंडित स्व. सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी सुशीला सतपथी द्वारा की गई थी। मंदिर का निर्माण वर्ष 1968 में हुआ था, लेकिन समय के साथ इसकी संरचना जर्जर हो गई थी। इस पर मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था, जिसे अब पूरा किया गया है।

इस अवसर को विशेष बनाने के लिए 21 से 27 मई तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 21 मई को मैनी नदी बगिया से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। 22 मई को सूर्य पूजन, गौ पूजन और नेत्र उन्मीलन कार्यक्रम हुए। 23 मई को मंडल पूजन, नीलचक्र स्थापना और महास्नान किया गया।

24 मई को यज्ञ-हवन, 25 मई को श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का मंदिर प्रवेश और संध्या काल में भव्य कलश यात्रा आयोजित की जाएगी। 27 मई को पूर्णाहुति, दधीभंजन और नगर भ्रमण होगा, जिसमें ओडिशा की कीर्तन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 22T174013.866
Previous

अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: CM साय

image 2025 05 22T081805.666
Next

हरगवां गांव में मुख्यमंत्री का औचक दौरा, ग्रामीणों से चौपाल में सीधा संवाद

Next
image 2025 05 22T081805.666
May 22, 2025

हरगवां गांव में मुख्यमंत्री का औचक दौरा, ग्रामीणों से चौपाल में सीधा संवाद

Previous
May 22, 2025

अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: CM साय

image 2025 05 22T174013.866

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 15 at 8.03.29 PM

समाज कल्याण के मजबूत ढाल: जशपुर मा 82 हजार ले जादा हितग्राही मन तक पहुँचत हे योजना मन

Editor Editor
April 15, 2026
white border export 2026 04 15T18 09 26 WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.59.48 PM 1

कटे होंठ ले टूटे हिम्मत तक… एक ऑपरेशन अउ बदल गे जिनगी

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.56.45 PM

दसक मन के अंधियार ले उजियारा मा आइस गारपा, नियद नेल्लानार योजना ले पहिली बार घर-घर पहुँचे बिजली

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.43.31 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी के सबले महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के पक्का इरादा अउ साहसी फैसला ले पूरा होही महिला मन के सपना : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
April 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार