Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Gajendra Yadav
Uncategorized

बालोद में सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होगा राज्योत्सव का भव्य आयोजन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
October 29, 2025 One Min Read
67 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बालोद जिले में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वर्गीय सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में संपन्न होगा।

राज्योत्सव के इस अवसर पर प्रदेश के स्कूली शिक्षा, विधि-विधायी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

राज्योत्सव समारोह के दौरान तीन दिनों तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिले की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उपलब्धियों को दर्शाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति का जीवंत चित्रण करेंगी।

राज्योत्सव की तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मंच, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दल बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवमयी यात्रा का उत्सव मनाएँ।

Share Article

Other Articles

Silver Jubli
Previous

सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम

Yuva Utsav
Next

उप मुख्यमंत्री ने युवा उत्सव का किया शुभारंभ

Next
Yuva Utsav
October 29, 2025

उप मुख्यमंत्री ने युवा उत्सव का किया शुभारंभ

Previous
October 29, 2025

सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम

Silver Jubli

Related Posts

Screenshot 2026 04 08 145658 1

देखव! बारनवापारा के जंगल म फिर ले दौडत हें ‘करिया हिरन’। 🦌✨

www.jayjohar.com
April 8, 2026
youth parliament 1

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का जिला स्तरीय आयोजन 27 फरवरी को दंतेवाड़ा में

Editor Editor
February 25, 2026
Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार