Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784290325 1346e9f5a2beb7b47d20
खबर छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

Editor Editor
July 17, 2026 2 Mins Read
31 Views
0 Comments

दिव्या पटेल को मिला समय पर विवाह प्रमाण-पत्र
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की लोक-कल्याणकारी पहल ‘सेवा सेतु’ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। डिजिटल प्रणाली पर आधारित यह अनूठी व्यवस्था न केवल आमजन की भागदौड़ और समय की बचत कर रही है, बल्कि जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत कर रही है।
       नारायणपुर कलेक्टर के निर्देशन में जिले के सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण-पत्र और जरूरी शासकीय सेवाएं बेहद तेजी और पारदर्शिता के साथ प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम तारागांव की निवासी दिव्या पटेल पति मिथुन पटेल के लिए यह केंद्र एक बड़ा सहारा बना, जब उन्हें विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर आसानी से प्राप्त हो गया।
डिजिटल प्रक्रिया से मिली दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति
       दिव्या पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले विवाह पंजीयन जैसे जरूरी कार्यों के लिए शासकीय कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता था। लेकिन श्सेवा सेतुश् के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया न सिर्फ बेहद सरल और सुविधाजनक रही, बल्कि डिजिटल माध्यम से इसका त्वरित निराकरण भी किया गया। बिना किसी मानसिक तनाव और बाधा के समय पर प्रमाण-पत्र मिलने से दिव्या के सारे जरूरी काम समय पर पूरे हो सके। उन्होंने इस जनहितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे लोगों को घर के पास ही सभी सेवाएं मिल रही हैं।
सेवा सेतुः सुशासन का बढ़ता दायरा
       नारायणपुर जिले में सेवा सेतु की सफलता का दायरा दिनों-दिन व्यापक होता जा रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से पंचायत स्तर पर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद अब तक 8 नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं। आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाएं पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर दी जा रही हैं। इसी तरह नल कनेक्शन, साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और भवन निर्माण अनुज्ञा (परमिशन) प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे है।
जल्द जुड़ेंगी राशन कार्ड की ऑनलाइन सेवाएं
     जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द ही राशन कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं भी सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शुरू की जा रही हैं। इसके तहत राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना,नाम विलोपित (हटाना) करना और अन्य आवश्यक संशोधन संबंधी कार्य घर के पास ही डिजिटल माध्यम से हो सकेंगे।
       ‘सेवा सेतु’ की यह प्रभावी पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन, डिजिटल गवर्नेंस और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है, जो शासन और आम जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु बन चुकी है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIDigital Governanceraipur newsstate news‘Seva Setu’

Share Article

Other Articles

munga
Previous

 कोंडागांव में शुरू हुआ मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन

Raipur Division
Next

रायपुर संभाग के कृषि विज्ञान केन्द्रों की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Next
Raipur Division
July 17, 2026

रायपुर संभाग के कृषि विज्ञान केन्द्रों की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Previous
July 17, 2026

 कोंडागांव में शुरू हुआ मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन

munga

Related Posts

1786886043 fb414dbd47fde3473abf 1

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Editor Editor
August 16, 2026
1786893026 83b5a29fd3f8d0573068

बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

Editor Editor
August 16, 2026
1786889918 bc4557f09157a98af847

राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

Editor Editor
August 16, 2026
1786889548 59c064d12ed69f6f13a5

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र

Editor Editor
August 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार