Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
munga
खबर छत्तीसगढ़

 कोंडागांव में शुरू हुआ मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन

Editor Editor
July 17, 2026 2 Mins Read
38 Views
0 Comments

सुपोषण और हरियाली का संगम

 रायपुर, कुपोषण से लड़ाई को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कोंडागांव जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में सुपोषण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन की शुरुआत की है। अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा (सहजन) और विभिन्न फलदार पौधे लगाकर सुपोषण वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्थानीय स्तर पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।
    अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वयं सहायता समूहों, स्कूल प्रबंधन समितियों तथा स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर सुपोषण और हरित पर्यावरण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। मुनगा पोषण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी पौधा है। इसकी पत्तियों, फलियों, फूलों और बीजों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन-ए तथा विटामिन-सी सहित अनेक आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से बच्चों के शारीरिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।
    अभियान के अंतर्गत तैयार होने वाली सुपोषण वाटिकाओं के फल और सब्जियों का उपयोग पोषण गतिविधियों, स्वास्थ्य दिवस, पोषण माह और सामुदायिक कार्यक्रमों में किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार, जल संरक्षण और जैविक खेती के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए नागरिकों से एक आंगनबाड़ी, एक सुपोषण वृक्ष, एक परिवार, एक फलदार पौधा के संदेश को अपनाने और प्रत्येक घर, विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थल पर कम से कम एक मुनगा और एक फलदार पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate newsमुनगा पौधरोपण

Share Article

Other Articles

Nursery Entrepreneur 1
Previous

आईएफसी परियोजना ने बदली जिंदगी :नर्सरी उद्यमी बनकर बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान

1784290325 1346e9f5a2beb7b47d20
Next

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

Next
1784290325 1346e9f5a2beb7b47d20
July 17, 2026

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

Previous
July 17, 2026

आईएफसी परियोजना ने बदली जिंदगी :नर्सरी उद्यमी बनकर बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान

Nursery Entrepreneur 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार