Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 2
खबर छत्तीसगढ़

AAP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की

Editor Editor
October 23, 2023 2 Mins Read
329 Views
0 Comments

रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार देर रात छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। आप द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट की गई सूची में अधिकतर उम्मीदवार जिला कमेटी के पदाधिकारी हैं तथा कुछ उम्मीदवार अन्य राजनीतिक दलों से आप में शामिल हुए हैं।

पार्टी ने लिखा है, ”घोषणा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची आ गई है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। इस बार चलेगी झाड़ू।” पार्टी ने जिन 12 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की है उनमें से छह अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवार के लिए और एक अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आप ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई थी और कुल 90 सीटों में से 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। 2018 के चुनावों में आप का कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में भी सफल नहीं हुआ था। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने अभी तक कुल 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

सूची में सामरी (एसटी) से पूर्व जनपद सदस्य देव गणेश टेकाम, लुंड्रा (एसटी) से पूर्व शिक्षक अलेक्जेंडर, सीतापुर (एसटी) से समाजसेवी मुन्ना टोप्पो, जशपुर (एसटी) से प्रकाश टोप्पो, रायगढ़ से मारवाड़ी समाज के सचिव गोपाल बापूड़िया, पाली तानाखार (एसटी) से सोबराम सिंह सैमा, जांजगीर चांपा से पूर्व शिक्षक परमेश्वर प्रसाद सांडे, खल्लारी से नीलम ध्रुव, बलौदाबाजार से संतोष यादव, रायपुर उत्तर से विजय गुरूबक्षाणी, आरंग (एससी) से प्रमोद जांगड़े और बिंद्रानवागढ़ (एसटी) से भागीरथ मांझी शामिल हैं।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

congress 1
Previous

कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

Untitled 7 1
Next

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में, पहले चरण के निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर को

Next
Untitled 7 1
October 24, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में, पहले चरण के निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर को

Previous
October 23, 2023

कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

congress 1

Related Posts

SCHOOLD

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

www.jayjohar.com
March 10, 2026
MAHILA DIWAS1

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

www.jayjohar.com
March 10, 2026
UPSC

बीजापुर के अंकित सकनी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पाई सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

www.jayjohar.com
March 10, 2026
JAPAN

मुख्यमंत्री से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की सौजन्य मुलाकात

www.jayjohar.com
March 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार