Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
vishnu deo sai
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाई

Editor Editor
January 26, 2024 2 Mins Read
472 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने श्री साधराम के हत्या के आरोपी अयाज खान के कवर्धा में वार्ड 18 में किये गये अवैध कब्जे को आज जमींदोज कर दिया। अयाज खान ने अपने घर में अवैध निर्माण कर आटा चक्की की दुकान खोली थी। प्रशासन की टीम आज यहां पहुँची और अवैध कब्जा जमींदोज कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में श्री यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात 24 घंटे के भीतर ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मामले के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गृह विभाग के अधिकारियों को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर रखने सख्त मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये गये थे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गृह विभाग की बैठक में पुलिस से पारदर्शिता के साथ लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करने कहा था। साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश भी दिये गये थे। कवर्धा मामले में कड़ी कार्रवाई इसी कड़ी में की गई है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Untitled 26 4
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल

Next
Untitled 26 4
January 26, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल

Previous
January 26, 2024

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

vishnu deo sai

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 30 at 7.33.25 PM

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय के बड़े उपलब्धि

Editor Editor
May 1, 2026
1777553967 aec185562695daaeb851

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 के नतीजा घोषित: परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहीस

Editor Editor
April 30, 2026
white border export 2026 04 30T12 42 49 bniktuy5y6 1

जनगणना देश के एक जरूरी राष्ट्रीय अभियान: “मकान सूचीकरण अउ मकान के गणना” 01 मई, 2026 ले होही शुरू

Editor Editor
April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 30 at 5.33.46 PM

भीषण गरमी में वन्यजीव मन बर ‘संजीवनी’ बनिस बारनवापारा

Editor Editor
April 30, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार