Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787245923 e9b83fcb7b7fe96fc24c
जोहार छत्तीसगढ़

आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्र बने उत्सव स्थल, 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Editor Editor
September 26, 2026 2 Mins Read
42 Views
0 Comments
रायपुर,  सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई ‘आंगन मिलन सेवा’ के पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रदेशभर में 2,262 स्थानों पर कुल 12,698 गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल होकर माताओं और बच्चों के पोषण का संदेश दिया।

पोषण और मातृ स्वास्थ्य पर हुआ संवाद

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों में ‘सुपोषित थाली’ के माध्यम से महिलाओं को रोजमर्रा के भोजन में विभिन्न खाद्य पदार्थों को शामिल करने और माताओं एवं बच्चों के पोषण को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया। बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रमों में भाग लिया और पोषण तथा मातृ स्वास्थ्य से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

योजनाओं की लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने योजनाओं से मिलने वाली सहायता के बारे में अपने अनुभव साझा किए। लाभार्थियों ने बताया कि इन योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग वे अपनी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर पा रही हैं।

परिवार और समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने पर जोर

‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को परिवार और समुदाय के साथ जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण को केवल परिवार तक सीमित न रखते हुए इसे समुदाय की साझा जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देना है।

प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में माताओं, बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के लोगों की सहभागिता से आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। गतिविधियों के माध्यम से पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Tags:

Angan Milan SevaAnganwadi CentersChhattisgarhMaternal and Child HealthNutrition CampaignVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

jgjugytytyjt7u
Previous

रावघाट तक पहुंची रेल पटरी, दक्षिण छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी का नया रास्ता खुला

WhatsApp Image 2026 09 26 at 12.47.25 PM
Next

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, उप मुख्यमंत्री राजपत्र लेकर पहुंचे गांव

Next
WhatsApp Image 2026 09 26 at 12.47.25 PM
September 26, 2026

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, उप मुख्यमंत्री राजपत्र लेकर पहुंचे गांव

Previous
September 25, 2026

रावघाट तक पहुंची रेल पटरी, दक्षिण छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी का नया रास्ता खुला

jgjugytytyjt7u

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 03 at 12.58.58 PM

राज्योत्सव की धूम, संस्कृति और विकास की झलक के बीच प्रतिभाओं का सम्मान

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 5.54.51 PM

नवा रायपुर में राज्योत्सव की रौनक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर मीना बाजार तक उमड़ रही भीड़

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.32.08 PM

नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण, 3 हजार से अधिक पौधों से बढ़ेगी हरियाली

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.42.22 PM

राज्योत्सव पर 54 हजार निर्माण श्रमिक परिवारों को 16.94 करोड़ की सहायता

Editor Editor
November 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार