Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 26 at 12.47.25 PM
जोहार छत्तीसगढ़

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, उप मुख्यमंत्री राजपत्र लेकर पहुंचे गांव

Editor Editor
September 26, 2026 2 Mins Read
40 Views
0 Comments
विकास कार्यों के लिए 11.70 लाख रुपए की घोषणा

रायपुर, कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार देर रात राजपत्र की प्रति लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को नई पहचान मिलने पर बधाई दी।

तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। नाम परिवर्तन की खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

गांव के विकास के लिए 11.70 लाख रुपए की घोषणा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव में विकास कार्यों के लिए 11.70 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस राशि से सीसी रोड और सामुदायिक भवन से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को दस्तावेजों में गांव का नाम बदलवाने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों में गांव का नाम चंदनपुर दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राजपत्र में हुआ नाम परिवर्तन का प्रकाशन

छत्तीसगढ़ शासन ने ग्राम चंडालपुर के नाम परिवर्तन का राजपत्र में विधिवत प्रकाशन कर दिया है। इसके बाद चंदनपुर नाम सरकारी अभिलेखों और संबंधित शासकीय वेब पोर्टलों में दर्ज किया जाएगा।

विजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। इसके बाद मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा, राज्यपाल की स्वीकृति और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाम परिवर्तन का राजपत्र में प्रकाशन किया गया।

जनभावनाओं से जुड़ी है गांव की पहचान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के नाम केवल किसी स्थान की पहचान नहीं होते, बल्कि उनमें स्थानीय इतिहास, संस्कृति, परंपरा और जनभावनाएं भी जुड़ी होती हैं। चंदनपुर नाम से गांव को नई पहचान मिलना ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग और भावना के सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे दैनिक व्यवहार और बोलचाल में गांव के नए नाम चंदनपुर का उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसी नाम से गांव को जानें और इसकी पहचान आगे कायम रहे।

Tags:

Chandanpurchhattisgarh newsKabirdhamVIJAY SHARMAVillage Name Change

Share Article

Other Articles

1787245923 e9b83fcb7b7fe96fc24c
Previous

आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्र बने उत्सव स्थल, 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

WhatsApp Image 2026 09 26 at 12.52.06 PM
Next

रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू

Next
WhatsApp Image 2026 09 26 at 12.52.06 PM
September 26, 2026

रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू

Previous
September 26, 2026

आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्र बने उत्सव स्थल, 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

1787245923 e9b83fcb7b7fe96fc24c

Related Posts

79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.52.02 PM

बस्तर के 5 लाख परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, स्वावलंबी बस्तर अभियान की समीक्षा

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार