Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 4
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा, अमरटापू धाम मेले के लिए हर वर्ष दी जाएगी 10 लाख रूपए की राशि

Editor Editor
December 18, 2023 2 Mins Read
312 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 267वीं जयंती के अवसर पर अमरटापू धाम, मोतिमपुर, जिला मुंगेली में आयोजित गुरु पर्व मेला कार्यक्रम को फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने पर सभी से क्षमा मांगी। श्री साय ने इस मेला का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के जीवन दर्शन और समरसता के संदेश का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से बाबा गुरूघासीदास के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि अमरटापू धाम, मोतिमपुर में सन् 1996 से प्रतिवर्ष गुरुघासी जयंती पर गुरुपर्व मेला का आयोजन होता आ रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा गुरू घासीदास जी का जयकारा लगाया। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के आशीर्वाद से राज्य में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे ऐसी मैं कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज यहां नहीं आ पाए लेकिन मुझे इस वादे के साथ भेजे हैैं कि अगले वर्ष वे जरूर आएंगे। श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री को फोन करके लाउड स्पीकर से सभी लोगों को उनके उद्गार सुनाई। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणा के संबध में कहा कि अगले वर्ष से 10 लाख रूपए की राशि इस मेले के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मंच पर क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक, कार्यक्रम के संयोजक मंडल के पदाधिकारी और पद्मश्री श्रीमती उषा बारले भी कार्यक्रम में उपस्थित थी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

CM के निर्देश पर राज्य में शुरू हुए नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलता, दो जिलों से 11 नक्सली गिरफ्तार

Untitled 8
Next

बाबा के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव: मुख्यमंत्री साय

Next
Untitled 8
December 18, 2023

बाबा के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव: मुख्यमंत्री साय

Previous
December 18, 2023

CM के निर्देश पर राज्य में शुरू हुए नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलता, दो जिलों से 11 नक्सली गिरफ्तार

vishnu deo sai

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

Screenshot 2026 06 05 204926 1

शहरी विकास योजनाओं की निगरानी होगी और सशक्त, सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Editor Editor
June 6, 2026
world environment

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौलश्री पौधे का रोपण

Editor Editor
June 6, 2026
WhatsApp Image 2026 06 05 at 11.50.42 PM

सफलता की कहानी

Editor Editor
June 6, 2026
images 4 2

समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
June 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार