Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 28 at 8.45.45 PM
खबर छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान को लेकर अरुण साव ने ली तैयारियों की समीक्षा, चारों ब्लॉकों में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

Editor Editor
September 28, 2026 2 Mins Read
22 Views
0 Comments

बेमेतरा, सेवा संकल्प अभियान के तहत बेमेतरा जिले में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अलग-अलग विभागों के नोडल अधिकारियों से प्रस्तावित गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी ली और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू भी मौजूद रहे।

अरुण साव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखा जाए। इसका उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चारों विकासखंडों से गुजरेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा

अभियान के तहत बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ और साजा विकासखंडों में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी और सेवा, समर्पण, स्वच्छता व सुशासन का संदेश लोगों तक पहुंचाएगी। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और जनभागीदारी की तैयारी समय पर पूरी करने को कहा। यात्रा के जिला मुख्यालय में समापन के साथ सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

रंगोली के जरिए दिया जाएगा सेवा का संदेश

‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर जिले के नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में विशेष रंगोली बनाई जाएगी। इसमें सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से जुड़े संदेशों को उकेरा जाएगा। कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूहों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा ‘आंगन मिलन सेवा’

महिला एवं बाल विकास विभाग को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

स्कूलों में खेल गतिविधियों पर जोर

समीक्षा बैठक में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल गतिविधियों को नियमित करने पर भी जोर दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों में प्रतिदिन खेल पीरियड रखने और बच्चों को नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेमेतरा नवाचार के क्षेत्र में आगे रहा है और सेवा संकल्प अभियान के आयोजन में भी जिले को बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू, माधुरी परगनिहा और हेमा दिवाकर सहित अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

arun saoBEMETARABEMETARA NEWSchhattisgarh newsSeva Jyoti YatraSeva Sankalp Abhiyan

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 28 at 2.34.55 PM
Previous

महानदी का बढ़ा जलस्तर, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; पुल पर आवागमन बंद

WhatsApp Image 2026 09 28 at 9.41.06 PM
Next

सेवा संकल्प की तैयारियों पर अरुण साव ने लिया अपडेट, 7 अक्टूबर को चारों ब्लॉकों में निकलेगी कलश यात्रा

Next
WhatsApp Image 2026 09 28 at 9.41.06 PM
September 28, 2026

सेवा संकल्प की तैयारियों पर अरुण साव ने लिया अपडेट, 7 अक्टूबर को चारों ब्लॉकों में निकलेगी कलश यात्रा

Previous
September 28, 2026

महानदी का बढ़ा जलस्तर, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; पुल पर आवागमन बंद

WhatsApp Image 2026 09 28 at 2.34.55 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.03.20 PM

मिलेट फसलों के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 1.32.13 PM

जशपुर और कुनकुरी में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, 225 परिवारों को मिलेगा घर

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 3.08.08 PM

बैनर की दीवारों से पक्के घर तक पहुंची आशा की जिंदगी, अब बेटियों के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 3.17.58 PM

कार्टून समाज को सोचने और आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
October 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार