Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1783960118 93c8fc5b05ba4adca68b
खबर छत्तीसगढ़

 सफलता की कहानियां: सहायक उपकरणों ने बदली सुकमा बाई की जिंदगी

Editor Editor
July 13, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments
  • लकवाग्रस्त पैर के बावजूद अब आत्मविश्वास के साथ चल-फिर रही हैं 70 वर्षीय सुकमा बाई
  • जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की पहल से मिला वॉकर व छड़ी, फिर लौटी आत्मनिर्भरता

रायपुर,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंदों तक संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पहुंचता है, तब वह केवल सहायता नहीं बल्कि जीवन में नया आत्मविश्वास और सम्मान भी लेकर आता है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम उरवाही की 70 वर्षीय सुकमा बाई इसका प्रेरक उदाहरण हैं। एक पैर लकवाग्रस्त होने के कारण लंबे समय से उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। बिना सहारे घर से बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया था और दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

घर पहुंचकर सुनी समस्या, तत्काल उपलब्ध कराए सहायक उपकरण
        जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुकमा बाई के घर पहुंचकर उनकी स्थिति का गंभीरता से आकलन किया। टीम ने आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ आय एवं निवास प्रमाण-पत्र बनवाने में भी सहयोग किया। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उन्हें घर पर ही वॉकर एवं छड़ी उपलब्ध कराई गई। साथ ही वॉकर का सुरक्षित एवं सही तरीके से उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

अब अपने दैनिक कार्य स्वयं कर रही हैं सुकमा बाई
        सहायक उपकरण मिलने के बाद सुकमा बाई के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। अब वे वॉकर और छड़ी की सहायता से पहले की तुलना में अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ चल-फिर रही हैं। वे अपने कई दैनिक कार्य स्वयं करने लगी हैं तथा अस्पताल, बाजार और अन्य आवश्यक स्थानों तक भी आसानी से पहुंच पा रही हैं। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि उनका जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बन गया है।

अब मुझे फिर से आत्मनिर्भर बनने का हौसला मिला
        सुकमा बाई भावुक होकर कहती हैं कि पहले बिना सहारे घर से बाहर निकलना भी बेहद कठिन था। अब वॉकर और छड़ी की मदद से वे अपने कई कार्य स्वयं कर लेती हैं। उन्हें फिर से आत्मनिर्भर बनने का हौसला मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस संवेदनशील पहल ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है और अब वे स्वयं को पहले से अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Gemini Generated Image 8ngfel8ngfel8ngf
Previous

विशेष लेख : ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

1783958688 76adb84379c4179d393a
Next

सफलता की कहानियां : जेलों में बंदियों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई राह

Next
1783958688 76adb84379c4179d393a
July 13, 2026

सफलता की कहानियां : जेलों में बंदियों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई राह

Previous
July 13, 2026

विशेष लेख : ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

Gemini Generated Image 8ngfel8ngfel8ngf

Related Posts

health services 1

दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल

Editor Editor
July 13, 2026
DIY dream house

अपने हाथों से गढ़ा सपनों का घर

Editor Editor
July 13, 2026
1783958543 80d02c67b6588c5fda9d 1

फसल विविधीकरण बना आर्थिक समृद्धि का आधार

Editor Editor
July 13, 2026
1783959242 12eacbfaff04ca7cb461 1

 ग्रीन सुकमा की अनूठी पहल- मोबाइल ट्री एटीएम से घर-घर पहुंचाए जा रहे मुफ्त पौधे

Editor Editor
July 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार