Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1783958688 76adb84379c4179d393a
जोहार छत्तीसगढ़

सफलता की कहानियां : जेलों में बंदियों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई राह

Editor Editor
July 13, 2026 2 Mins Read
50 Views
0 Comments

आरसेटी के माध्यम से अगरबत्ती, साबुन एवं हैंडवॉश निर्माण का प्रशिक्षण, रिहाई के बाद स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में बंदियों के पुनर्वास एवं उन्हें सम्मानजनक जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कौशल विकास आधारित पहलें लगातार सशक्त हो रही हैं। इसी क्रम में सूरजपुर जिला जेल में सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा 13 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें 35 बंदियों ने अगरबत्ती, साबुन एवं हैंडवॉश निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

2 जुलाई से 13 जुलाई तक संचालित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बंदियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा रिहाई के बाद उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उत्पाद निर्माण की तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, विपणन, वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग प्रक्रियाओं तथा विभिन्न शासकीय स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी 35 प्रतिभागियों का लिखित एवं प्रायोगिक मूल्यांकन किया गया तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

जिला जेल अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भर बनने की भावना विकसित करते हैं। वहीं आरसेटी के निदेशक ने बताया कि संस्थान केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि रिहाई के बाद बैंक लिंकेज, ऋण सुविधा तथा दो वर्षों तक हैंडहोल्डिंग सहायता उपलब्ध कराकर स्वरोजगार स्थापित करने में भी सहयोग करता है। उन्होंने बताया कि अगरबत्ती एवं साबुन निर्माण जैसे लघु उद्योगों के माध्यम से प्रशिक्षित व्यक्ति प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं।

राज्य में कौशल विकास एवं पुनर्वास आधारित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों को नई दिशा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate newsSuccess Stories

Share Article

Other Articles

1783960118 93c8fc5b05ba4adca68b
Previous

 सफलता की कहानियां: सहायक उपकरणों ने बदली सुकमा बाई की जिंदगी

1783959242 12eacbfaff04ca7cb461 1
Next

 ग्रीन सुकमा की अनूठी पहल- मोबाइल ट्री एटीएम से घर-घर पहुंचाए जा रहे मुफ्त पौधे

Next
1783959242 12eacbfaff04ca7cb461 1
July 13, 2026

 ग्रीन सुकमा की अनूठी पहल- मोबाइल ट्री एटीएम से घर-घर पहुंचाए जा रहे मुफ्त पौधे

Previous
July 13, 2026

 सफलता की कहानियां: सहायक उपकरणों ने बदली सुकमा बाई की जिंदगी

1783960118 93c8fc5b05ba4adca68b

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार