Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 9
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए तक, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Editor Editor
November 20, 2026 2 Mins Read
23 Views
0 Comments

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योजना के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीदने में आर्थिक मदद मिलेगी। सहायता राशि वास्तविक खर्च या अधिकतम तीन लाख रुपए, दोनों में से जो कम होगी, उसके आधार पर स्वीकृत की जाएगी। खेल उपकरणों के लिए खिलाड़ी की ओर से मांगी गई राशि या उपकरण के बाजार मूल्य में से कम राशि मान्य होगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है। एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार सहायता मिलेगी। इसके लिए प्रतियोगिता का चयन पत्र, भागीदारी प्रमाण पत्र, यात्रा टिकट और खेल उपकरणों का अभिप्रमाणित कोटेशन प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज: खिलाड़ियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक या रद्द चेक, पासपोर्ट साइज फोटो, चयन पत्र, यात्रा टिकट और खेल उपकरणों के कोटेशन सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति भी संलग्न करना अनिवार्य है। अधूरे आवेदन या जरूरी दस्तावेजों के अभाव में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

कहां और कैसे करें आवेदन: इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन, जीई रोड, रायपुर-492001 के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित है। आवेदन प्रारूप और विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए 0771-2262177 और 0771-2262178 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags:

Asian GamesAthlete Financial AssistanceChhattisgarh Sports NewsChhattisgarh Sports SchemeCommonwealth GamesInternational Sports CompetitionOlympic Gamesraipur newsSports Department ChhattisgarhSports Scholarship 2026

Share Article

Other Articles

photo collage.png 8
Previous

चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को राहत देगी सरकार, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश

xcfbgdfgx 1
Next

रायपुर में 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू, 33 जिलों के 8,456 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा

Next
xcfbgdfgx 1
November 20, 2026

रायपुर में 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू, 33 जिलों के 8,456 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा

Previous
November 20, 2026

चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को राहत देगी सरकार, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश

photo collage.png 8

Related Posts

images 43 1

प्रदेश में 83.27 लाख राशनकार्डधारियों को मिल रहा राशन

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 9.04.04 PM

करमा महोत्सव में 71.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.26.54 PM

धान खरीदी केंद्रों में किसानों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.15.42 PM

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार