Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 13 at 6.42.04 PM
जोहार छत्तीसगढ़

भगवान बिरसा मुंडा: जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान के महानायक

Editor Editor
November 13, 2026 2 Mins Read
4 Views
0 Comments

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा का नाम साहस, संघर्ष और जनजातीय स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में अमर है। ‘धरती आबा’ के नाम से प्रसिद्ध बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद कर आदिवासी समाज में अधिकारों और आत्मसम्मान की चेतना जगाई। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है।

प्रारंभिक जीवन और सामाजिक चेतना

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलीहातु गांव में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने आदिवासी समाज की समस्याओं और शोषण को करीब से देखा। उन्होंने समाज को अंधविश्वास, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा दी। उनके विचारों से प्रभावित होकर हजारों लोग उनके अनुयायी बने।

उलगुलान से अंग्रेजी शासन को चुनौती

मुंडारी भाषा में उलगुलान का अर्थ महान विद्रोह है। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों की जमीन और पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजों, जमींदारों और बाहरी शोषकों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। उनका नारा ‘अबुआ राज एते जाना, महारानी राज टुंडू जाना’ आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता की आवाज बन गया।

वर्ष 1899-1900 में उनके नेतृत्व में आंदोलन ने व्यापक रूप लिया। डोम्बारी बुरु पहाड़ी पर अंग्रेजी सेना ने आंदोलनकारियों पर गोलीबारी की। इसके बावजूद आदिवासियों ने अदम्य साहस के साथ संघर्ष जारी रखा।

24 वर्ष की उम्र में दिया बलिदान

अंग्रेजी शासन ने मार्च 1900 में बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। 9 जून 1900 को रांची जेल में मात्र 24 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके आंदोलन ने आदिवासी भूमि अधिकारों के संरक्षण की मांग को मजबूती दी। आगे चलकर छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 जैसे कानूनों ने इन अधिकारों को कानूनी संरक्षण प्रदान किया।

जनजातीय गौरव के अमर प्रतीक

केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनकी गौरवशाली विरासत को सम्मान देना है।

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अपनी संस्कृति, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। जल, जंगल और जमीन के लिए उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा।

Tags:

Birsa MundaFreedom FightersTribal CultureTribal HeritageTribal Pride DayTribal Rights

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 13 at 7.35.11 PM
Previous

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश

Untitled design 22
Next

आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा

Next
Untitled design 22
November 13, 2026

आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा

Previous
November 13, 2026

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश

WhatsApp Image 2026 11 13 at 7.35.11 PM

Related Posts

1794571911 615164c534776ff2e15e

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

Editor Editor
November 13, 2026
1794579028 7a7f22c0d7ea6e735122 1

विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिलेगी पहुंच

Editor Editor
November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 6.36.24 PM

मुंगेली को 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, किसानों को मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता

Editor Editor
November 13, 2026
Untitled design 22

आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा

Editor Editor
November 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार