Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 9
खबर छत्तीसगढ़

महान क्रांतिकारी और संगठनकर्ता थे बुधु भगत: मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
March 3, 2024 2 Mins Read
365 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली में शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के महापुरूषों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उरांव समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। इस समाज ने अनेक महापुरूष दिए हैं जिनका मार्गदर्शन सभी लोगों को मिलता रहा है। महान क्रांतिकारी वीर बुधु भगत जिन्होंने ने आजादी के लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई।

ज्ञात हो कि जनजातीय समाज से आने वाले बुधु भगत का जन्म अविभाजित बिहार के रांची जिले में स्थित शिलागाईं गांव में 17 फरवरी 1792 को हुआ था। उनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी। उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व ही वीर बुधु भगत ने न सिर्फ क्रांति का शंखनाद किया था, बल्कि अपने साहस नेतृत्व क्षमता से 1832 ई. में ‘‘लरका विद्रोह’’ नामक ऐतिहासिक आंदोलन का सूत्रपात्र भी किया।

बुधु भगत ने अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला यु्द्ध शुरू किया। गांव के लोगों को अंग्रेजों से यु्द्ध करने के लिए तैयार किया। उनकी संगठन क्षमता ऐसी थी कि लोगों ने उन्हें देवता का अवतार माना। उन्होंने सिल्ली, चोरेया, पिठौरिया, लोहरदगा और पलामू में लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ संगठित करने का कार्य किया। बुधु भगत ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। अंग्रेजों की लाख कोशिशों के बाद भी वह उनके हाथ नहीं आए तो उन पर तत्कालीन समय मे एक हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया।

14 फरवरी 1832 के दिन अंग्रेजों की सेना ने बुधु भगत और उनके साथियों को सिलगाई गांव में घेर लिया। अंग्रेजों के पास अत्याधुनिक बंदूकें थीं, जबकि बुधु भगत और उनके साथियों के पास तीर कमान और तलवार जैसे हथियार थे। अंग्रेजों की चेतावनी के बाद भी उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने अनुयायियों के साथ अंग्रेजों से युद्ध करते हुए बलिदान हो गए। इस युद्ध में उनके भाई, भतीजे और दोनों बेटे उदय और करण व बुधु भगत की दोनों बेटियां रुनिया और झुनिया भी वीरगति को प्राप्त हुई।

गौरतलब है कि उरांव समाज के प्रमुख महापुरुषों में उरांव योद्धा वीरांगनी माता कईली दाई, पदमश्री कवि हलधर नाग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सिध्धु कान्हू, उरांव योद्धा वीरांगना सिनगी दाई, स्वतंत्रता सेनानी पुरखा पंचबल जतरा टाना भगत, महापुरुष साहेब बाबा कार्तिक उरांव एवं महान वीर बुधु भगत शामिल हैं।

Share Article

Other Articles

Untitled 8
Previous

मुख्यमंत्री ने अंतर्राजजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैटिंग में अजमाया हाथ, लगाया करारा शॉट

Untitled 9
Next

मुख्यमंत्री साय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

Next
Untitled 9
March 3, 2024

मुख्यमंत्री साय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

Previous
March 3, 2024

मुख्यमंत्री ने अंतर्राजजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैटिंग में अजमाया हाथ, लगाया करारा शॉट

Untitled 8

Related Posts

1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026
1775663378 2d3e772426fa92bc420d

कृषि महाविद्यालय, रायपुर म उज़्बेकिस्तान यात्रा म आधारित

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार