Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 06 at 1.43.08 PM
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘चेन्दरू’ ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये

Editor Editor
October 6, 2026 2 Mins Read
33 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ के गांवों की संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत की है। पर्यटन विभाग ने ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘चेन्दरू, राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार नियम, 2025’ लागू किए हैं।

इस पुरस्कार के तहत ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार, आजीविका, सांस्कृतिक संरक्षण और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है। पुरस्कार के लिए होमस्टे, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प, लोककला, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर और समुदाय आधारित पर्यटन जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को महत्व दिया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव हमारी संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति की जीवंत विरासत हैं। सरकार का प्रयास है कि पर्यटन का लाभ केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक भी पहुंचे। ग्रामीण पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, कारीगरों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

‘चेन्दरू’ नाम छत्तीसगढ़ की उस विशिष्ट पहचान से जुड़ा है, जिसने बस्तर और यहां के सहज प्राकृतिक जीवन को देश-दुनिया में पहचान दिलाई। इसी नाम से शुरू किया गया यह पुरस्कार ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को पहचान देने का माध्यम बनेगा। नियमों के अनुसार किसी व्यक्ति को यह सम्मान जीवनकाल में केवल एक बार दिया जा सकेगा।

पुरस्कार के लिए प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन छह सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा। जूरी की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक करेंगे। चयन प्रक्रिया में ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में किए गए कार्य, उसका प्रभाव, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन तथा संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण जैसे पहलुओं को महत्व दिया जाएगा। टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी।

चयनित विजेता या संस्था के प्रतिनिधि को राज्योत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विजेता के कार्यों, नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारित सचित्र स्मारिका भी जारी की जाएगी। राज्य सरकार का मानना है कि ग्रामीण पर्यटन के विस्तार से पर्यटन गतिविधियों का विकेंद्रीकरण होगा और आर्थिक लाभ गांवों तक पहुंचेगा। इससे स्थानीय रोजगार बढ़ने के साथ पारंपरिक कला, शिल्प, खान-पान, लोकसंस्कृति और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

cvfsd 1
Previous

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

images 2
Next

सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड के लिए 10 लाख स्वीकृत

Next
images 2
October 6, 2026

सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड के लिए 10 लाख स्वीकृत

Previous
October 6, 2026

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

cvfsd 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.35.16 PM

भारत पर्व में बस्तर की लोकसंस्कृति और विकास की झलक ने जीता दर्शकों का दिल

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.03.29 PM

धान खरीदी केंद्रों का खाद्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 8.37.43 PM

तखतपुर में 4.50 करोड़ से बनेगा नालंदा परिसर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 7.48.18 PM

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की पूजा, पक्षी घर का किया लोकार्पण

Editor Editor
November 17, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार