Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
sant sammelan
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति एवं परम्पराओं से बनी पहचान: मुख्यमंत्री

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 30, 2023 3 Mins Read
546 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम सांकरदाहरा में चातुर्मास महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन एवं किसान मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। गरीब एवं जरूरतमंदों, माताओं, वनांचल क्षेत्र के आदिवासियों, किसान, मजदूर एवं संत महात्मा की सेवा करना है। हमारी सरकार ने लगातार इस दिशा में कार्य करते हुए लगभग 5 वर्ष पूर्ण किया है और इन 5 वर्षों में कई चुनौतियां भी रहीं। कोविड-19 संक्रमण के समय विकट संकट आया। इस महामारी के दौरान सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई गई। संतों का ध्यान गौवंश की रक्षा में रहता है। गौ सेवा करने से संतों का आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि यह संतों के हृदय की बात होती है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ हमारी प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को संत महात्माओं का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है और छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में ट्रेक्टर एवं हारवेस्टर जैसे आधुनिक यंत्र आ गये हैं। बैल को खुले में छोड़ देने के कारण फसलों को नुकसान होता है। सरकार द्वारा गौठान की परम्परा को मजबूत करने की कोशिश की गई। गौठानों को पुनर्जीवित करते हुए साढ़े 10 हजार गौठान बनाये गये हैं। सरकार द्वारा गौठानों के माध्यम लगभग डेढ़ लाख एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। बिना किसी विवाद एवं दण्ड के गौमाता के नाम से प्रदेश भर में गौठान एवं चारागाह के लिए जमीन आरक्षित की गई। गौठानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गौमाता गौठान डे-केयर के रूप में रहे और शाम को गौमाता अपने मालिक के पास रहे, ताकि लोगों का जुड़ाव गौमाता से बना रहे। गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए प्रति किलो में गोबर खरीदी की है। अब तक 135 लाख क्विंटल गोबर खरीदी की गई है और 270 करोड़ रूपए गोबर बिक्री करने वाले पशुपालकों के खाते में चला गया है। खरीदे गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया और 12 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट खेतों में पहुंच गया है और हम जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह इस बात का उदाहरण है कि गोबर से इतना बड़ा व्यापार खड़ा हो सकता है। गौठान के कारण फसल चराई की शिकायत नहीं आती। गौठान में अब बाड़ी, गमला, दीया, प्राकृतिक पेंट निर्माण किया जा रहा है। अब तक 4 लाख लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों एवं शासकीय भवनों को प्राकृतिक गोबर से किया जा रहा है और एक व्यवसाय खड़ा किया गया है। गोबर खरीदी होने से गौमाता की अच्छी सेवा हो रही है। रासायनिक खाद से प्राप्त अन्न से कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं। जैविक खेती को अपनाते हुए मानवता की सेवा की दिशा में आगे बढ़ रहे है, जिससे बीमारियां कम होगी। सरकार द्वारा राम वन गमन पथ बनाया गया है। चंदखुरी में माता कौशिल्या का निवास होने के कारण भगवान श्रीराम का ननिहाल है. शिवरीनारायण, चम्पारण एवं अन्य धार्मिक स्थलों को पर्यटकों के लिए विकसित किया जा रहा है। नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज में प्राचीन वृक्ष लगाए जा रहे हैं। आदिवासियों के लिए देवगुड़ी, सतनामी समाज के लिए मॉडल जैतखाम, दामाखेड़ा में कबीर सरोवर का निर्माण कर रहे है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी संतों का साल भेंट कर सम्मानित किया और संतों से छत्तीसगढ़ की प्रगति एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर अंनत श्री विभुषित कनिष्ठ जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज, महात्यागी महामण्डलेश्वर राम बालक दास जी सहित अन्य संतगण, संसदीय सचिव व विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडेलश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जीव-जन्तु बोर्ड के सदस्य संजय जैन, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान व नागरिकगण उपस्थित थे।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Bhupesh Baghel CM chhaattisagrh
Previous

सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल

raigarh
Next

रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान एवं विशेष प्रोत्साहन

Next
raigarh
September 30, 2023

रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान एवं विशेष प्रोत्साहन

Previous
September 30, 2023

सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल

Bhupesh Baghel CM chhaattisagrh

Related Posts

1778593158 58dabb73227c124ce84d 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अगुवाई मा अब घर-दुआर तक पहुँचत हे सरकारी योजना

Editor Editor
May 12, 2026
1778592244 81b24a6545cfba280eb8 1

गैस सिलेंडर फटे ले 4 झन के मौत, स्वास्थ्य मंत्री ह परिवार वाले मन ले मिलके जताइन दुख

Editor Editor
May 12, 2026
1778590377 ebcc64c137c1bc44720d

“घर के बाड़ी ले संवरही मनखे मन के भविष्य”: जड़ी-बूटी के खेती ले मिलही पक्का रोजगार

Editor Editor
May 12, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 5.45.25 PM

“नर्सिंग सिस्टर” अब कहाही “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” अउ “स्टाफ नर्स” बनिन “नर्सिंग ऑफिसर”

Editor Editor
May 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार