Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Bhupesh Baghel CM chhaattisagrh
खबर छत्तीसगढ़

सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 30, 2023 3 Mins Read
523 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, इसे देखते हुए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया। हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी और उनके सिंचाई कर की बकाया राशि माफ की। छत्तीसगढ़ देश मेें किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य देने आज अग्रणी राज्य है। बीते पांच साल में राज्य सरकार ने सभी तबके के उत्थान के लिए काम किया है। हमने अपनी योजनाओं में किसानों, आदिवासियों के साथ ही श्रमिकों, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए फोकस रखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ’नेताजी न्यूजरूम में’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और रूचिर गर्ग, सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी समस्या जो मेरे सामने थी वो 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे, 41 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार थे और 47 प्रतिशत 15 से 59 वर्ष की महिलाएं एनीमिया से ग्रसित थे। सबसे पहले चुनौती इन समस्याओं से निपटने की थी, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आज 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से दो लाख से अधिक बच्चे कुपोषण से बाहर आए है और डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख रूपए तक इलाज कर रहे हैं। लोगों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत 72 प्रतिशत छूट पर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।

बस्तर अंचल की समस्या और चुनौती को हमने स्वीकार करते हुए वहां विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाई। हमारी सरकार ने वनांचल के लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए मछली पालन, लाख पालन, मधुमक्खी पालन को कृषि का दर्जा दिया है। लघु वनोपजों के साथ ही कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के साथ ही मिलेट प्रोसेसिंग की भी शुरूआत की गई। कांकेर में एशिया का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज नक्सलियों का दायरा सिमट गया है। बस्तर अंचल में बंद सैकड़ो स्कूलों को खोलने की बड़ी पहल हमने की है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच दूरस्थ अंचलों तक बढ़ाने के लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना की शुरूआत की, क्योंकि हमें पता था लोग क्लीनिक जाए या न जाए लेकिन बाजार जरूर जाते है, तो हमने क्लीनिक को ही बाजार में ले गए। पहले तो इसके लिए सरपंचों द्वारा जगह उपलब्ध भी नहीं कराया जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली। इससे होने वाले फायदे के बारे में पता चला। बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में पहले लोगों को बीपी, शुगर की बीमारी क्या होती है, इससे वे अनजान थे, परंतु हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से न सिर्फ वहां के लोगों में व्याप्त बीमारी का पता चला जबकि उन बीमारियों का इलाज भी संभव हो सका। इसी का परिणाम है कि आज एक करोड़ 86 लाख से अधिक प्रदेशवासियों द्वारा इस योजना का लाभ मिला है। बस्तर में मलेरिया का प्रकोप फैला हुआ था, जिसे मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के द्वारा दूर किए हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएससी की परीक्षा देने वाले किसी भी एक अभ्यर्थी ने अब तक शिकायत नहीं की है। यदि किसी तरह की कोई भी शिकायत आती है या किसी अभ्यर्थी द्वारा एक भी शिकायत की जाती है तो हम हर शिकायत की गंभीरता से जांच कराएंगे। जब आप योग्य हैं, आप परीक्षा दे रहे हैं, आप पात्रता रखते हैं तो उसका लाभ आपको निश्चित रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं छत्तीसगढ़ के अपने बच्चों के साथ हूं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा किसी भी तरह के बहकावे में ना आए, अपनी तैयारी मेहनत और लगन से करते रहे, यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच करेंगे और यदि कोई दोषी है तो उस पर जरूर कार्रवाई होगी।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newsDainik BhaskarNetaji News Room Meraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

bhupesh baghel news 18
Previous

छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में मिल रही नई पहचान -मुख्यमंत्री बघेल

sant sammelan
Next

छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति एवं परम्पराओं से बनी पहचान: मुख्यमंत्री

Next
sant sammelan
September 30, 2023

छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति एवं परम्पराओं से बनी पहचान: मुख्यमंत्री

Previous
September 30, 2023

छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में मिल रही नई पहचान -मुख्यमंत्री बघेल

bhupesh baghel news 18

Related Posts

1778593158 58dabb73227c124ce84d 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अगुवाई मा अब घर-दुआर तक पहुँचत हे सरकारी योजना

Editor Editor
May 12, 2026
1778592244 81b24a6545cfba280eb8 1

गैस सिलेंडर फटे ले 4 झन के मौत, स्वास्थ्य मंत्री ह परिवार वाले मन ले मिलके जताइन दुख

Editor Editor
May 12, 2026
1778590377 ebcc64c137c1bc44720d

“घर के बाड़ी ले संवरही मनखे मन के भविष्य”: जड़ी-बूटी के खेती ले मिलही पक्का रोजगार

Editor Editor
May 12, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 5.45.25 PM

“नर्सिंग सिस्टर” अब कहाही “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” अउ “स्टाफ नर्स” बनिन “नर्सिंग ऑफिसर”

Editor Editor
May 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार