Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
bhupesh baghel vishvbhushan harichandan
राजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
August 28, 2023 One Min Read
466 Views
0 Comments

संघ ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल से समय दिलाने का मुख्यमंत्री से भेंटकर किया था अनुरोध

मुख्यमंत्री बघेल से मिलकर यथा शीघ्र 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी थी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर भेंट हेतु समय देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि 27 अगस्त 2023 को रायपुर में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा मुझसे निवेदन किया गया है कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर आपसे भेंट करना चाहते हैं। तदनुसार कृपया छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल को भेंट हेतु समय आबंटित करने तथा सहानुभूति पूर्वक उनकी मांगों पर विचार करने का कष्ट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंटकर ओबीसी वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं में समुचित लाभ दिलाने के संदर्भ में अपनी मांग रखी थी। जिसमें संघ ने यथा शीघ्र 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी थी। इस मौके पर संघ ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल विश्वभूषण से समय दिलाने का अनुरोध भी किया था, जिसे देखते हुए संघ के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखा है।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

bhupesh baghel C A
Previous

राम वन गमन पर्यटन परिपथ: मुख्यमंत्री 29 अगस्त को चम्पारण में निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं रामायण महोत्सव में होंगे शामिल

KOUHI
Next

कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी

Next
KOUHI
August 28, 2023

कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी

Previous
August 28, 2023

राम वन गमन पर्यटन परिपथ: मुख्यमंत्री 29 अगस्त को चम्पारण में निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं रामायण महोत्सव में होंगे शामिल

bhupesh baghel C A

Related Posts

wefeef 1 1

‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

बजट 2026-27: जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट

Editor Editor
February 24, 2026
Budget 2026

बस्तर और सरगुजा के लिए प्रावधान

Editor Editor
February 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार