Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 10
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

Editor Editor
March 3, 2024 3 Mins Read
336 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली में शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने ग्राम डाडटोली में सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा की साथ ही मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) में एम्बुलेंस की व्यवस्था, मनोरा के शासकीय कॉलेज के भवन की स्वीकृति एवं पत्थलगांव में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थाना करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि वर्ष 2024-25 की बजट में कुनकुरी में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल निर्माण करने का प्रावधान किया गया है। मनोरा के 30 बिस्तर वाले अस्पताल को अच्छा से अच्छा बनाएंगे साथ ही जशपुर में सामुदायिक भवन के लिए भी प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर यह भी भरोसा दिलाया कि डाड़टोली में उरांव समाज के सामुदायिक भवन के लिए जमीन आबंटन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने मिसल बंदोबस्त में संसारी उरांव राजस्व रिकार्ड में दर्ज है इस कारण अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर श्री साय ने भारत सरकार स्तर पर इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश की राष्ट्रपति एक महिला है जो आदिवासी समाज से है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समाज से मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्त्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया गया था।

मुख्यमंत्री साय ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 7-8 मार्च को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् माताओं एवं बहनों के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि की प्रथम किश्त अंतरित करने प्रधानमंत्री को समय देने के लिए अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 12 मार्च को प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि प्रति क्विटल 917 रूपए को भी अंतरित कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् प्रदेश में 72 लाख 14 हजार आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को अभी ढाई माह ही हुए हैं। इस अल्प अवधि में सरकार ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए अनेक पहल की है। इनमें गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। इस तरह 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के मौके पर 12 लाख से अधिक किसानों को उनके अंतर की राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए अंतरित कर दी गई है। प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 145 लाख मैट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी हुई है। सरकार ने युवाओं के हित में यह भी फैसला लिया है कि पी.एस.सी. भर्ती परीक्षा 2021 की सी.बी.आई. जांच कराई जाएगी। तेन्दुपत्ता सीजन आने वाला है प्रदेश सरकार ने 5500 प्रति मानक बोरा के मान से खरीदी करने का निर्णय लिया है। तेन्दुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी।

Share Article

Other Articles

Untitled 9
Previous

मुख्यमंत्री साय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

Untitled 9
Next

12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next
Untitled 9
March 3, 2024

12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Previous
March 3, 2024

मुख्यमंत्री साय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

Untitled 9

Related Posts

1777806845 426a06b20961c4f285cc

रायगढ़ मा पहाड़ मंदिर समिति के बैठक मा शामिल होइन वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
May 3, 2026
WhatsApp Image 2026 05 03 at 5.59.41 PM

सरगुजा जिला के ग्राम सिलमा मा अचानक उतरिस मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीकॉप्टर

Editor Editor
May 3, 2026
Minister Kedar Kashyap

चिल्फी अउ सरोधा दादर के प्राकृतिक सुंदरता ला देख के गदगद होइन वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
May 3, 2026
1777806051 9d0bb58176a0b75b29fc

रायगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर मा वित्त मंत्री ओपी चौधरी अउ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ह करिन पूजा-अर्चना

Editor Editor
May 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार