Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 06 02T102309.991 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री साय; समाज का गौरवशाली इतिहास, राज्य के विकास में अहम योगदान

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 2, 2025 2 Mins Read
146 Views
0 Comments

दुर्ग । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम कोलिहापुरी (जिला दुर्ग) में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि यह समाज छत्तीसगढ़ की प्रगति का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। छत्रपति शिवाजी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुष इसी समाज से थे। यह समाज मेहनत, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण की भावना से समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अधिकांश लोग कृषक हैं, और सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान खुशहाल हो। उन्होंने बताया कि राज्य में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत वैज्ञानिकों को सीधे किसानों से जोड़ा जा रहा है ताकि आधुनिक तकनीकों और योजनाओं की जानकारी मिले। किसानों से धान की रिकॉर्ड मात्रा (149 लाख मीट्रिक टन) की खरीदी की गई है, और अब 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदना योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को ₹1,000 प्रतिमाह मिल रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। रामलला दर्शन योजना में अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रमों से सरकार जनता से सीधे संवाद कर रही है। सीएम साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति और डिजिटल व्यवस्था से प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में IIT, IIIT, मेडिकल कॉलेज और लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान खोले गए हैं।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अजय चन्द्राकर, ललित चन्द्राकर और अन्य अतिथियों ने भी समाज की सराहना की। समाज के अध्यक्ष श्री विनोद चन्द्राकर ने स्वागत भाषण दिया। बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 06 02T215400.240 780x470 1
Previous

किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप

image 2025 06 02T102635.604 1 780x470 1
Next

मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ

Next
image 2025 06 02T102635.604 1 780x470 1
June 2, 2025

मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ

Previous
June 2, 2025

किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप

image 2025 06 02T215400.240 780x470 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 15 at 6.42.23 PM

सफलता के कहानी :वाटरशेड योजना बनिस किसान छबी लाल के संबरत दिन के अधार

Editor Editor
May 15, 2026
1778838893 55bb4a2a416ea1ecc977

ग्राम रनपुर म प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य अउ बजार व्यवस्था ला मजबूत बनाए के डाहर म बड़ कदम

Editor Editor
May 15, 2026
WhatsApp Image 2026 05 15 at 5.57.05 PM

सुरक्षित मातृत्व के मिसाल

Editor Editor
May 15, 2026
WhatsApp Image 2026 05 15 at 5.56.50 PM

संघर्ष ले समृद्धि

Editor Editor
May 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार