मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर स्थित मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गढ़फुलझर पहुंचे थे।
गढ़फुलझर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय ने रामचंडी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां रामचंडी से प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना भी की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।