Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
vishnu
खबर छत्तीसगढ़

विकास रोडमैप के साथ नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 5, 2025 One Min Read
203 Views
0 Comments

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए। बैठक से पूर्व मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के रोडमैप और प्राथमिकताओं को लेकर अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह नीति आयोग के समक्ष छत्तीसगढ़ की भावी योजनाओं, औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और समावेशी विकास की रणनीतियों को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है।

साय ने विशेष रूप से नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा और विकास दोनों पर समान रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के चलते राज्य में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बैठक में वह राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश को आकर्षित करने की रणनीतियों को साझा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री साय की यह भागीदारी छत्तीसगढ़ के सतत और समावेशी विकास की दिशा में केंद्र के साथ बेहतर समन्वय की एक मजबूत पहल मानी जा रही है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur news

Share Article

Other Articles

sushaasan
Previous

विशेष लेख : सुशासन तिहार जनाकांक्षाओं का समाधान

topers
Next

10वीं-12वीं के बच्चों से रमेन डेका बोले- डिसिप्लिन कभी न छोड़ें

Next
topers
May 12, 2025

10वीं-12वीं के बच्चों से रमेन डेका बोले- डिसिप्लिन कभी न छोड़ें

Previous
April 30, 2025

विशेष लेख : सुशासन तिहार जनाकांक्षाओं का समाधान

sushaasan

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 15 at 6.42.23 PM

सफलता के कहानी :वाटरशेड योजना बनिस किसान छबी लाल के संबरत दिन के अधार

Editor Editor
May 15, 2026
1778838893 55bb4a2a416ea1ecc977

ग्राम रनपुर म प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य अउ बजार व्यवस्था ला मजबूत बनाए के डाहर म बड़ कदम

Editor Editor
May 15, 2026
WhatsApp Image 2026 05 15 at 5.57.05 PM

सुरक्षित मातृत्व के मिसाल

Editor Editor
May 15, 2026
WhatsApp Image 2026 05 15 at 5.56.50 PM

संघर्ष ले समृद्धि

Editor Editor
May 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार