Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 12
खबर छत्तीसगढ़नवा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले में 174 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Editor Editor
January 16, 2024 2 Mins Read
363 Views
0 Comments

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान श्री साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुँचने के पश्चात सर्वप्रथम जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहाँ लगाए गये स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के श्री रामचरित मानस के प्रति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतीकात्मक रूप से कुल 21 श्रद्धालुओं को श्री रामचरित मानस की प्रति भेंट कर श्री रामचरित मानस के पठन-पाठन तथा जन-जन तक इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध मानस मण्डलियों द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय 5 रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों में रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी करेंगे। इसके पश्चात् हटरी पारा गुण्डरदेही में स्थित चण्डी मंदिर एवं राम मंदिर में पहुँचकर पूूजा-अर्चना करने के बाद राजबाड़ा पहुँचकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 68
Previous

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाई छत्तीसगढ़ सरकार की “श्री रामलला दर्शन योजना’, मुख्यमंत्री वीडियो संदेश लोगों ने किया सांझा

Untitled 12
Next

मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

Next
Untitled 12
January 16, 2024

मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

Previous
January 16, 2024

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाई छत्तीसगढ़ सरकार की “श्री रामलला दर्शन योजना’, मुख्यमंत्री वीडियो संदेश लोगों ने किया सांझा

Untitled 68

Related Posts

nbjhgh

बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
March 24, 2026
htfh

ड्रेगन फ्रूट की उन्नत खेती से उमा शुक्ला एवं प्रकाश नारायण शुक्ला दंपत्ति को प्रति एकड़ 1.25 लाख रुपए की आमदनी

Editor Editor
March 24, 2026
bijli

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत

Editor Editor
March 24, 2026
nvh

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ एवं खेल स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

Editor Editor
March 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार